दिमागी संतुलन ठीक न होने के तनाव के कारण मंगलौर के पुराने पुल से युवती ने लगाई गंग नहर में छलांग ,,,
रुड़की।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसवा खेड़ी निवासी एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से मंगलौर के पुराने गंग नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। समय रहते वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए गंग नहर में कूदकर युवती की जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर के समय युवती मंगलौर गंग नहर के पुल पर अकेली खड़ी थी। कुछ देर बाद उसने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत गंग नहर में कूदकर युवती को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में दिमागी संतुलन तनाव के कारण ऐसा कदम उठाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच कर रही है।

