गौकशी और अवैध गतिविधियों का विरोध किया तो अब पूरे परिवार की सुरक्षा खतरे में,,,

गौकशी और अवैध गतिविधियों का विरोध किया तो अब पूरे परिवार की सुरक्षा खतरे में,,,

गौकशी और अवैध गतिविधियों का विरोध किया तो अब पूरे परिवार की सुरक्षा खतरे में,,,

रुड़की।
रुड़की से एक बड़ी खबर सामने आई है। गौकशी के आरोपियों के खिलाफ आवाज़ उठाना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि अब उसने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। मंगलौर निवासी शमशुज़मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि नगर के कुछ लोग गौकशी समेत कई गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। उनका आरोप है कि इन गतिविधियों का विरोध करने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद रहे। पीड़ित ने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
मंगलौर निवासी शमशुज़मा ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि नगर के कुछ लोग लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इन मामलों का विरोध किया और संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई, जिसके बाद से उन्हें लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद उनकी पत्नी ने भी परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। शमशुज़मा का कहना है कि कुछ रिश्तेदार भी आरोपियों के साथ मिलकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
ये आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित पक्ष का जवाब और पुलिस की आधिकारिक जांच/कार्रवाई सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से दिखाया जायगा।

उत्तराखंड