भाजपा नेता अनीस टांडा के द्वारा लगाये गये निशुल्क आई कैम्प से क्षेत्र के कई सौ लोगों को मिली राहत,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
मंगलौर के टांडा भनेड़ा गाँव मे हँस फाउंडेशन हरिद्वार की तरफ से एक निशुल्क आई कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें गाँव के साथ साथ आस पास के ग्रामीणों ने भी कैम्प का लाभ उठाया लोगो का कहना कि उन्हें इस कैम्प के माध्यम से बहुत सहायता मिली
वही कैम्प के आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस ने कहा कि इस तरह के कैम्प वह समय समय पर लगवाने का काम करते रहते है ताकि गरीब लोगों को थोड़ी राहत मिल सके समाज सेवा के लिए वह हमेशा तैयार रहते है और बिना किसी लालच के वह हमेशा लोगो की सेवा में लगे रहते है।

