समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से विश्व प्रसिद्ध पिरान दरगाह कलियर शरीफ पर अकीदत की जायेगी चादर पेश ,,,
पिरान कलियर;
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से विश्व प्रसिद्ध पिरान दरगाह कलियर शरीफ पर अकीदत की चादर पेश की जाएगी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माजिद सिद्दीकी मुजफ्फरनगर, सूफी कमालउद्दीन खुशहाल साहब और हाजी अकील साबरी सम्भल समेत कई सूफी संत दरगाह साबिर पाक पर चादर पेश करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, रबी-उल-अव्वल के अवसर पर पिरान कलियर स्थित महान संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की विश्व प्रसिद्ध दरगाह पर यह चादर अखिलेश यादव की ओर से पेश की जाएगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सूफी संत भी मौजूद रहेंगे। चादर पेश करने के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की जाएगी। कार्यक्रम में एमएच सिद्दीकी और सलीमुद्दीन खान की भी मौजूदगी रहेगी।समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल पेज पर इस जानकारी को साझा किया गया है।

