झूला सर्कस मैदान को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सज्जादा परिवार को दिया बड़ा आर्थिक झटका,बिना अग्रीमेंट करे दरगाह प्रशासक/जॉइंट मजिस्ट्रेट छुट्टी पर,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
दरगाह साबिर पाक उर्स 758 वे की तैयारियों को लेकर दरगाह प्रशासन तैयारियों को दरुस्त करने में लगा हुआ है ओर उर्स की रौनक भी बढ़ने लगी है। वहीं इस बार उर्स में लगने वाली टिन शेड दुकान व झूला सर्कस की जमीन को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सादाब शम्स ने बड़ा खेला कर दिया है जिससे गद्दीनशीन परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान होने बताया जा रहा है। मामला यह है कि दरगाह साबिर पाक की मकबरा वाली जमीन पर हर साल झूला सर्कस लगता चला आ रहा है जिसमे गद्दीनशीन परिवार कई सालों से अपना मालिकाना हक बताकर दौरान मुकदमा भी एसडीएम रुड़की से एक लिखित एग्रीमेंट कर उक्त जमीनों से उर्स में होने वाली आय का पच्चास प्रतिशत रकम प्राप्त करता चला आ रहा है। परंतु इस बार वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा पूर्व में ही कहा गया था कि उक्त जमीन के अग्रीमेंट ओर आय की रकम के बंटवारे का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि उक्त जमीन दरगाह साबिर पाक की है जो वक्फ बोर्ड के अधीन है। अब सवाल यह उठता है कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने इससे पूर्व इस तरह का अग्रीमेंट होने में पहले क्यों रुकावट नहीं डाली ओर गद्दीनशीन परिवार मोटी रकम ले चुका है। अब इस बात को लेकर चर्चा व्याप्त हो रही है कि झूला सर्कस व उसके सामने वाली विवादित भूमि में लगने वाली दुकानों का किराया कौन वसूल करेगा यह बड़ा सवाल दोनों के बीच अग्रीमेंट न होने से इस बार उठ रहा है अब दरगाह प्रशासक /जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की भी 21 अगस्त तक छुट्टी चले गये अग्रीमेंट कौन ओर कब करेगा यह बड़ा सवाल है जिससे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने गद्दीनशीन परिवार को बड़ा आर्थिक झटका दे दिया है।

