उर्स के दौरान युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में संघर्ष,,,
कलियर।
दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले में छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मेले तरह तरह चर्चा हो रही है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अब्दाल साहब रोड की ओर का है। यहां एक युवती के साथ कथित तौर पर एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के कई युवक आपस में भिड़ गए।
देखते ही देखते दोनों तरफ से लात-घूसे चलने लगे। काफी देर तक मौके पर मारपीट होती रही। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उर्स के चलते कलियर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है।

