कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार,,,
कलियर।
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान इमलीखेड़ा में सैनी पार्क के पास पुलिस ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली और उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। वहीं धनौरी क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान एक अन्य युवक को पकड़ लिया और तलाशी में उसके पास से भी अवैध चाकू बरामद हुआ।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारूक निवासी वार्ड नंबर एक पिरान कलियर और सामील निवासी मुस्तफाबाद पदार्थ थाना पथरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।टीम में कांस्टेबल अजब सिंह, शाह आलम, विकास त्यागी और धर्मेंद्र शामिल रहे।

