पॉलिटेक्निक खेल मैदान में शुक्रवार को विधायक चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुड़की के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि रही रुड़की ब्लॉक प्रमुख राव लुबना,,,

रुड़की।
पॉलिटेक्निक खेल मैदान में शुक्रवार को विधायक चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुड़की के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि रुड़की ब्लॉक प्रमुख राव लुबना रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल ने की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विधायक चैंपियंस ट्रॉफी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए, तभी उनकी मेहनत और प्रदर्शन वास्तविक उपलब्धि में बदलेंगे।ब्लॉक प्रमुख राव लुबना ने कहा कि खेल के क्षेत्र में यह शताब्दी भारत की है। राज्य में पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सरकार खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विधायक चैंपियंस ट्रॉफी भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को खेल आयोजनों से जोड़कर युवाओं के लिए बेहतर खेल वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।राव लुबना ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ऐसे आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं, ताकि उनकी भागीदारी अन्य युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा बने। महिलाएं रूढ़ियों से बाहर निकलकर खेल समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करें, यही उनका प्रयास है।
खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल ने प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और ब्लॉक प्रमुख राव लुबना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राव लुबना प्रत्येक आयोजन में सक्रिय भागीदारी कर न केवल अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं, बल्कि महिलाओं को लेकर चली आ रही पुरानी मान्यताओं को भी चुनौती देती हैं।

उत्तराखंड