वरिष्ठ भाजपा नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चैरब जैन के जन्मदिन के अवसर पर साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन,,,
रुड़की।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन चैरब जैन के जन्मदिन के अवसर पर साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर चैरब जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में लोगों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस प्रयास की सराहना की। नेत्र जांच शिविर के माध्यम से लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, वहीं रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की गई।इस अवसर पर चैरब जैन ने कहा, “जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। यदि हमारे किसी प्रयास से किसी जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है या किसी मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है, तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।”उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम में नितिन गोयल, पंकज नंदा, गौरव मेहंदीरत्ता, हरिमोहन गुप्ता, वीरेंद्र जैन, अरविंद गुप्ता, रीना नैथानी, अनिरुद्ध गुप्ता, मनीष पांडेय, केके गौतम, महिपाल गिरी, रिंकू बत्रा, गौरव शर्मा, राहुल बंसल, सुभाष शरीन, दीपक पांडेय, अमन गुप्ता, अमोल अग्रवाल, निर्देश सैनी, रश्मि चौधरी, सुजल कौशिक, आशीष पाल, सागर गौतम, कुशाग्र गर्ग और आकर्षित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

