पथरी थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात का पुलिस ने  पांच घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,,,

पथरी थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात का पुलिस ने  पांच घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,,,

पथरी थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात का पुलिस ने  पांच घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,,,

पथरी/हरिद्वार

अनवर राणा।

पथरी थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात का पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर खुलासा किया है। धनपुरा में दो दोस्तों के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है। बरामदगी में दो सोने की अंगूठियां,चांदी की चेन,कड़ा,लॉकेट और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। ज्वालापुर निवासी नीरज चौहान अपने दोस्त नवलदीप के साथ किसी काम से धनपुरा आए हुए थे। इसी दौरान तीन आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों के साथ मारपीट की और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण तथा दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्सर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण और दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए। पीड़ितों ने भी बरामद सामान की पहचान की।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार, रितिक और विशाल के रूप में की है। पुलिस ने बरामद सामान में दो पीली धातु की अंगूठियां,एक सफेद धातु की चेन, एक कड़ा, एक लॉकेट, दो मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल शामिल होने की जानकारी दी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*बाइट- अभय सिंह (एसपी देहात)*

उत्तराखंड