इस बार हज यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग यात्रियों की उम्मीदों पर फिरा पानी ,,,,

इस बार हज यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग यात्रियों की उम्मीदों पर फिरा पानी ,,,,

हज यात्रा के लिये नई गाइड लाईन जारी,20 अप्रेल 2022 तक 65 वर्ष से अधिकतम आयु के आवेदकों पर लगायी रोक,,,

इस बार हज यात्रा पर जाने वाले बुजुर्ग यात्रियों की उम्मीदों पर फिरा पानी ,,,,
रुड़की
अनवर राणा
सऊदी हकूमत के द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते 2020 व 2021 में हज यात्रा पर रोक लगाई गई थी ,लेकिन इस बार सऊदी अरब सरकार ने कुछ शर्तों पर हज यात्रा की अनुमति दी है।हज कमेटी अधिशासी अधिकारी मो0 मिशम ने विज्ञप्ति जारी करते हुवे बताया कि जिन महिलाओं के मेहरम की आयु 30 अप्रेल 2022 से पूर्व 65 वर्ष पूरी हो चुकी वह महिलाएं मेहरम को नई गाइडलाइन के अनुसार ही आवेदन कराएंगी।उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी यात्रा पर जाने से 72 घण्टे पूर्व ही करानी अनिवार्य होगी।इस बार प्रदेश भर से 742 आवेदकों ने यात्रा के लिये आवेदन किया उनमे से 65 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 131 आवेदन निरस्त माने जाएंगे बाकी 611 आवेदकों को नई गाइडलाइन की शर्तों को पूरा कर जा पाएंगे।उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 9 अप्रेल 2022 से 22 अप्रेल 2022 तक हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।इस तरह से बुजुर्ग वयक्ति के हज यात्रा पर जाने के अरमानों पर पानी फिर गया है।

उत्तराखंड