कॉंग्रेस की पोल खोल यात्रा का समापन 19 नवम्बर को कलियर में होगा,,,विधायक फुरकान

कॉंग्रेस की पोल खोल यात्रा का समापन 19 नवम्बर को कलियर में होगा,,,विधायक फुरकान

कल से भाजपा के घोटालों की पोल खोल यात्रा कॉंग्रेस जनपद भर में करेगी,,,

कॉंग्रेस की पोल खोल यात्रा का समापन 19 नवम्बर को कलियर में होगा,,,विधायक फुरकान
रुड़की ।
अनवर राणा।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस महासचिव व यात्रा के प्रभारी पीके अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार जिले में 14 नवंबर से भारत जोड़ो यात्रा का द्वितीय चरण शुरू होने जा रहा है जो 19 नवम्बर तक जारी रहेगी। हरिद्वार जिले में यात्रा हरकी पौड़ी से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में शुरू होगी और उसका समापन पीरान कलियर में होगा।
उन्होंने बताया भारत जोड़ो यात्रा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा का उद्देश प्रत्येक वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ना है। लोग भाजपा की नीतियां समझ चुके हैं। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। देश गृह युद्ध की कगार पर है खड़ा है। देश के हालत श्रीलंका जैसे होने वाले हैं। कितनी बिडम्वना है कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर देश के प्रधानमंत्री या कोई मंत्री एक शब्द भी नहीं बोल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम इस यात्रा के माध्यम से किया जाएगा। रुड़की ग्रामीण प्रभारी नवीन जोशी ने कहा अगर महात्मा गांधी के बाद अब कोई लंबी यात्रा चली है तो वह राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है। उन्होंने कहा आज देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। उत्तराखंड में माणा से शुरू हुई इस यात्रा के माध्यम प्रदेश के अलग अलग मुद्दों को उठाया जा रहा है लोगों के सामने भाजपा की पोल खोलने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 साल सभी को साथ लेकर राज किया है और 2024 में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कलियर विधायक फुरकान अहमद एवम भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है। वहीं अंकिता हत्याकांड में आज तक सरकार ने वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया है। उन्होंने कहा यात्रा के माध्यम से सरकार के खिलाफ इन मुद्दों समेत अन्य मुद्दों पर हल्ला बोला जाएगा। प्रेस वार्ता का संचालन प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह चौधरी एडवोकेट ने किया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता, विकास त्यागी, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, मुकेश सैनी, आशीष सैनी, लवी त्यागी, विरेंद्र ठाकुर, नासिर परवेज, जगदेव सिंह शेखों, लवी त्यागी, हंसराज सचदेवा, आशीष सैनी आदि उपस्थित रहे

उत्तराखंड