आयुक्त नगर निगम को कार्यवाही करने हेतु दिया गया पत्र,पूर्व में भी एक पार्षद पर हो चुकी कार्यवाही,,,आशीष सैनी

आयुक्त नगर निगम को कार्यवाही करने हेतु दिया गया पत्र,पूर्व में भी एक पार्षद पर हो चुकी कार्यवाही,,,आशीष सैनी

पार्षद कर रहे नगर निगम रुड़की में तीसरी सन्तान से सम्बंधित कानून का हुआ उलंघन,,,

आयुक्त नगर निगम को कार्यवाही करने हेतु दिया गया पत्र,पूर्व में भी एक पार्षद पर हो चुकी कार्यवाही,,,आशीष सैनी

रुड़की।

अनवर राणा।

रुड़की नगर निगम में तीसरी संतान से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के कारण उन्हें तत्काल पद मुक्त करने एवं आगामी चुनाव से प्रतिबंधित करने की मांग नगर आयुक्त रुड़की नगर निगम से की गई है। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने नगर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी हरिद्वार, नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की को पत्र लिखकर विधिक कार्यवाही की मांग की है। पत्र में आशीष सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव अधिनियम के अंतर्गत तीसरी संतान होने पर व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता है परंतु यदि तीसरी संतान निर्वाचन के उपरांत हुई है तो नगर निगम को उन्हें पद मुक्त कर देना चाहिए। इससे पूर्व नगर निगम के एक पार्षद पर इसी संबंध में विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।आशीष सैनी ने कहा कि निकाय अधिनियम एवं पंचायत अधिनियम के अंतर्गत तीसरी संतान होने पर पद पर बैठे व्यक्ति को तत्काल पद मुक्त कर देने के निर्णय में सरकार द्वारा कार्यवाही करने में अनावश्यक देरी की जाती है। उपरोक्त के अतिरिक्त भी जनपद हरिद्वार में निर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। परंतु विभाग द्वारा लगातार आंख मूंदकर रहने से आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय मामले को बिना कारण लटकाया जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

उत्तराखंड