पूर्व मेयर नेनिगम के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर नगर के विकास के लिए जारी रखे प्रयास,,,सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता
नगर निगम सभागार में पूर्व मेयर गौरव गोयल व लाइनमैन को सम्मानित कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई,,,
प्रदीप बत्रा के द्वारा मीडिया को दिये बयान “गौरव गोयल ने नगर निगम में बनिया की चलाई दुकान ”से लाला बिरादरी आहत,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
पूर्व मेयर के इस्तीफा देने के बाद प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया गया था कि कुछ पार्षदों व विधायक के दबाव में नगर निगम चलाना मुश्किल हो गया था,क्योंकि बोर्ड बैठक के दौरान कुछ पार्षदों के द्वारा विधायक के इशारे पर हंगामा किया जाना हर बैठक में आम हो गया था ओर इस बार तो पार्षदों ने सारी हदें पार कर नगर निगम स्टाफ से बदसलूकी तो की है वहीं एक पार्षद मेयर की चेयर पर ही कुछ मिनटों के लिये बैठकर अपना दिल खुश करने के लिये चेयर का अपमान किया गया। पूर्व मेयर के द्वारा लगाये गये आरोपों से खिन्न होकर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को मीडिया के सवाल पर तल्ख टिपणी उनकी लाल बिरादरी पर कटाक्ष कर कह दिया कि मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम को लाला की दुकान बनाकर या समझ कर काम किया जिससे समस्त बिरादरी आहत दिखाई दे रही है।विधायक ने कहा में शहर की जनता की सेवा के लिये जनता के कार्य करने को हर समय सेवा केंद्र पर जनता के कार्य करता हूँ।उन्होंने मेयर द्वारा 100 गुणा सम्पति अर्जित 15 साल के कार्यकाल में इकठ्ठा करने के सवाल के जवाब में मीडिया को जो बयान चाय समोसे बेचकर व्यापर बढ़ने की बात कहीं उसको लेकर भी शहर में तरह तरह की चर्चाये आम हो रही है। वहीं जनता में यह भी चर्चा हो रही है कि अगर मेयर भृष्ट था ओर निगम कार्यालय को लाला की दुकान के रूप में उपयोग करता था तो मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने निगम सभागार में उन्हें सम्मानित कर उन्हें भावभीनी विदाई क्यों दी गयी,,,?नगर निगम सभागार में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान मेयर गौरव गोयल तथा निगम के लाइनमैन भूरे भाई के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।विदित हो कि विगत 28 जुलाई को गौरव गोयल द्वारा मेयर पद से इस्तीफा दे दिया गया था।आज नगर निगम सभागार में उनका विदाई कार्यक्रम हुआ,जिसमें निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका सम्मान कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने कहा कि पौने चार का समय गौरव गोयल के लिए उपलब्धियों भरा रहा।उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया तथा नगर के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहे।बाबू राजीव भटनागर के संचालन में हुए विदाई कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने सभी नगर निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया एवं नगर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई उस जिम्मेदारी को मैंने पूरा करने का भरसक प्रयास किया,किन्तु कुछ लोगों द्वारा उनके सामने भारी अड़चनें पैदा की गई,जिसके चलते उनको अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा और यह उनके जीवन का सबसे दुखद क्षण भरा है।वे नगर निगम का चुनाव जीतकर यहां की जनता की समस्याओं का निराकरण करने तथा उनकी सेवा करने के लिए आए थे।उन्होंने कहा कि आगे भी वे हर समय नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।नगर की जनता की पूर्व की भांति सेवा करते रहेंगे।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार,कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद कय्यूम,बाबू मोहन सिंह, महिपाल राणा,सुधीर त्यागी,गिरीश सेमवाल, जगदीश प्यारेलाल अवर अभियंता,प्रेम कुमार शर्मा सहायक अभियंता,प्रदीप पंवार,आशीष गर्ग,नितिन गुप्ता,मुआज अली,अजहर अली,अमित कुमार,अभिषेक पंडित, आयुष मुद्गल,साजिद अहमद,नीलम अहूजा,तसव्वुर अली,रजनी रानी,शिखा सैनी,प्रीति पाल,शाहजहां,अलीशा,नमरा,विदिशा,अर्चना रितु त्यागी,माया लता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।सेवानिवृत्त हुए निगम के कर्मचारी भूरे भाई को सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता तथा निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा चेक भेंट किया गया व उनका भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।