हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन,,,

हरिद्वार:

अनवर राणा।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
कोतवाली ज्वालापुर से बाइक रैली की शुरुआत करते हुए ऊंचा पुल, आर्यनगर चौक, शंकर आश्रम चौक होते हुए रानीपुर मोड़ पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान बाइक रैली को देखने के लिए विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। जनता ने भारत माता के जयकारों के साथ बाइक रैली का स्वागत करते हुए हल्की बूंदा-बांदी के बीच माहौल को खुशनुमा कर दिया।
इसके साथ ही रुड़की क्षेत्र में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली कोतवाली रुड़की, पटियाला चौक, बीटी गंज, नेहरू स्टेडियम, बीएसएम तिराहा, मालवीय चौक, एम.एच तिराहा, गोल चक्कर, मंगलौर कस्बा व लक्सर क्षेत्र में निकली गई। वहीं, लक्सर क्षेत्र में सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर की अगवाई में कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा, इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार और खानपुर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी सहित पुलिस बल ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की भावना का संचार किया।

उत्तराखंड