33 श्रद्धालु सवार बस के अनियंत्रित होने पर हादसे में 7 लोगों की मौत, 20 को बचाया सुरक्षित ,,,

33 श्रद्धालु सवार बस के अनियंत्रित होने पर हादसे में 7 लोगों की मौत, 20 को बचाया सुरक्षित ,,,

33 श्रद्धालु सवार बस के अनियंत्रित होने पर हादसे में 7 लोगों की मौत, 20 को बचाया सुरक्षित ,,,

 

उत्तराखंड:

अनवर राणा।

गंगोत्री धाम यात्रा से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 33 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 33 यात्रियों के साथ त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की एक बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी। गंगनानी के पास बस क्रॉस बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इसी दौरान भागीरथी नदी के किनारे कुछ पेड़ और मलबे के सहारे बस जा रुकी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।उत्तराखंड: गंगोत्री धाम यात्रा से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस में 33 श्रद्धालु सवार थे। बताया गया है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 33 यात्रियों के साथ त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की एक बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी। गंगनानी के पास बस क्रॉस बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। इसी दौरान भागीरथी नदी के किनारे कुछ पेड़ और मलबे के सहारे बस जा रुकी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

उत्तराखंड