उप जिलाधिकारी एवं मुख्य नगर अधिकारी रुड़की को पत्र भेजकर नगर निगम क्षेत्र की जल निकासी के सम्बन्ध में ओबीसी के अध्यक्ष आशीष सैनी ने सौंपा सुझाव पत्र,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने उप जिलाधिकारी रुड़की एवं मुख्य नगर अधिकारी रुड़की को पत्र भेजकर नगर निगम क्षेत्र की जलनिकासी के सम्बन्ध में अपने सुझाव पत्र के माध्यम से प्रेषित किये।आशीष सैनी ने कहा कि विगत माह के दौरान हुई भारी वर्षा के कारण महानगर क्षेत्र में नगरवासियों को व्यापक जलभराव के कारण भारी कष्ट का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उक्त जलभराव के लिए नगर निगम द्वारा नालों पर अतिक्रमण की शिकायतों के प्रति गम्भीरता में कमी है। आपसे निवेदन है कि नालों पर अतिक्रमण करने वालों एवं लापरवाही करने वाले विभाग पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वर्तमान नालों पर अतिक्रमण हटने से जलनिकासी की क्षमता भी बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि प्रीत विहार से गणपति विहार, शास्त्री नगर, कृष्णा नगर, सलेमपुर, सुनहरा, मतलबपुर से पूर्व में खेतों में उपयोग की जाने वाली सिंचाई कूल को नाले बनाकर सुनहरा क्षेत्र से सीधे सालियर व इब्राहिमपुर के मध्य से होते हुए सोलानी नदी तक नई जलनिकासी के लिए नाला होकर बनाया जाय। इससे राजमार्ग के पश्चिम दिशा के 14 वाडों की 90 हजार से अधिक आबादी की जलनिकासी की समस्या का स्थाई समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि महानगर के चारों ओर बने राष्ट्रीय राजमार्ग के संलग्न बड़ा नाला बनाया जाय जो भविष्य में बाहर से आने वाले जलबहाव को नियन्त्रित करेगा।उन्होंने कहा कि महानगर क्षेत्र में वर्षा जल के संग्रहण के लिए भूजल पुर्नभरण प्रणाली (ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम) के लिए आवश्यक निर्माण किया जाए। बड़े व्यावसायिक संस्थानों एवं समस्त सरकारी भवनों में यह आवश्यक रूप से लागू किए जाने के शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों का पालन कराया जाय।

उत्तराखंड