लोजमो का लगातार हो रहा विस्तार,,,
संयोजक सुभाष सैनी ने किसान मोर्चा महामंत्री चौ0 ऋषिपाल व व्यापारी नेता कमल चावला को दी बड़ी जिम्मेदारी,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की के संयोजक सुभाष सैनी ने लोजमो किसान मोर्चा के महामंत्री पद के लिए तेजतर्रार किसान नेता चौधरी ऋषि पाल सैनी निवासी रुड़की को तथा रुड़की के जाने-माने युवा व्यापारी नेता कमल चावला जी को लोजमो का रुड़की महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
दोनों जुझारु एवं संघर्ष शील नेताओं के मनोनयन पर किसान मोर्चा अध्यक्ष चौ आजाद वीर सिंह,लोजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा नेता राव नावेद एडवोकेट, अमित माहेश्वरी एड,इंजी प्रवीण सैनी,इंजी सौरभ, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नवऋषा सैनी , प्रियंका माहेश्वरी एड, ममता त्यागी एड ने हर्ष व्यक्त किया है।