दो ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करने पर पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की थपथपाई पीठ,,,

दो ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करने पर पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की थपथपाई पीठ,,,

दो ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करने पर पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की थपथपाई पीठ,,,

हरिद्वार:

अनवर राणा।

जिले के नए कप्तान की आमद पर हरिद्वार पुलिस ने दो ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाकर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बीती 11 सितंबर की शाम कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में कनखल थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर चौक के पास मिले मजदूर के शव के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या की घटना से पर्दा उठाया है। दोनो ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करने पर पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
पुलिस मुख्यालय में एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 11 सितंबर की देर शाम कनखल के बैरागी कैंप में रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक अशोक चढ्डा ने सेवानिवृत्त होने के बाद बैरागी कैंप क्षेत्र में सेवाश्रम बनाया था जहां यात्रियों और कामगारों को किराए पर कमरे दिए जाते थे। मृतक का खून से सना हुआ शव बाथरुम में पड़ा हुआ था।
—————————————
*केयर टेकर था संदेह के घेरे में, कातिल निकला कोई और….*
शुरुआती जांचपड़ताल में सेवाश्रम में बतौर केयर टेकर नरेन्द्र शक के घेरे में था लेकिन पुलिस ने गहराई से जांचपड़ताल में हत्यारे सेवाश्रम के किराएदार और उनके साथी निकले, जिन्हे मृतक ने कुछ दिन पहले ही पहचान पत्र और किराया न देने पर आश्रम से बाहर का रास्ता दिखाते हुए किराए के कमरे पर ताला जड़ दिया था।
—————————————
*”चप्पे-चप्पे से थे वाकिफ…..*
सेवाश्रम से बाहर निकाले गए किराएदार भानू और संदीप अक्सर मृतक के कमरे में झाड़ू-पोछा किया करते थे। इस दौरान कमरे में टांगी गई चाबियों के छल्ले, बिस्तर के नीचे रखे कागजात और बच्चों के अच्छे रोजगार में लगे होने के चलते किरायदारों को मृतक के कमरे में मोटी रकम होने का अंदाजा लगाकर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया गया।
—————————————-
*”नशा करने के दौरान बनाया था प्लान…..*
सेवाश्रम से बाहर निकाले गए किराएदारों को नशा करने की आदत होने के चलते शाम को सभी एक साथ मिले जहां नशा करने के दौरान कुछ साथी और मिले। इस दौरान सभी ने लूट का प्लान बनाया था। अभियुक्तों द्वारा बाहर से नकली नोट मंगाकर उनकी काट-छांट करने और तैयार नकली नोटों के असली नोटों की गड्डियों के बीच रखकर नशा सामग्री खरीदने की बात भी सामने आयी है जिस सम्बन्ध में पड़ताल करते हुए और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
—————————————-
*चार गिरफ्तार, दो फरार…*
जांचपड़ताल में पुलिस टीम ने 3500 से अधिक ई-रिक्शा को चैक करने के बाद पूरी वारदात का पटाक्षेप करते हुए हत्या/लूट में शामिल मुख्य आरोपी सहित 04 आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। टीम ने मुख्य आरोपी की निशांदेही पर श्रीयंत्र पुल के नजदीक से घटना में इस्तेमाल पाटल, मृतक के खून से सने आरोपी के कपड़े व लूट के दौरान मृतक के कुर्ते से निकाले गए 7000/- रुपए बरामद किए है। जबकि घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्त फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
—————————————
*”खुलासा टीम पर ईनामों की बौछार…..*
कम समय में ब्लाइंड मर्डर केस के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने 25 हजार, आईजी रेंज करण सिंह नगन्याल ने 10 हजार व एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने 05 हजार के ईनाम की घोषणा की। साथ ही मृतक के परिजन ने भी पुलिस टीम को 51000/- रुपये का चैक भेंट किया।
—————————————-
*”पकड़े गए अभियुक्त….*
1- भानु प्रताप पुत्र कटार सिंह निवासी हस्तिनापुर मेरठ उ0प्र0 हाल निवासी मायाविहार जगजीतपुर कनखल
2- अभिजीत उर्फ सुक पुत्र मनमोहन सिंह निवासी आर्यनगर ज्वालापुर हरिद्वार
3- संदीप कुमार पुत्र जवाहर सिंह निवासी पण्डितपुरी रायसी लक्सर
4- मनीष गिरी पुत्र जनेश्वर निवासी बैराज कालोनी मायापुर कोतवाली हरिद्वार
—————————————-
*पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2- उ0 नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
3- उ0नि0 कमल कांत रतूडी
4- उ0 नि० उपेन्द्र सिंह
5- उ0नि0 सोनल रावत
6- हे0कां0हरेन्द्र सिंह
7- का0 938 बलवंत सिंह
8- का0 407 सतेन्द्र रावत
9- का0 481अरविन्द नौटियाल
10- का0 965 संजू सैनी
11- कां0653 उमेद सिंह
12- कां0 1375 मनीष रावत
13- कां0 687 विजयपाल
14- कां0 929 राजेश चौहान
15- म0कां0 1517 अजिता पंवार
16- म0कां01437 प्रियंका तोमर
17- हे0का0 शक्ति सिंह
18- हे0का0 विवेक यादव
—————————————-
*सीआईयू टीम हरिद्वार…..*
1- उ0नि0 विजय सिंह
2- उ0नि0 पवन डिमरी
3- अ0उ0नि0 सुन्दर लाल
4- हे०का पदम सिंह
5- कां0 उमेश सिंह
—————————————-
*”साथी ही निकला मजदूर का कातिल…….*
हरिद्वार: ज्वालापुर आर्य नगर चौक के पास एक अज्ञात पुरूष का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण वाहन की चपेट में आना प्रतित हो रहा था। पुलिस टीम ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई व शव को जिला अस्पताल स्थित शवग्रह में रखवाया गया। लगातार प्रयास के पश्चात शव की पहचान जयदेव निवासी बंगाल के रूप में हुई जो काफी समय से ज्वालापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। इस मामले में राजेश खंडूजा पुत्र आरडी खंडूजा निवासी आर्य नगर चौक ज्वालापुर की लिखित शिकायत पर हत्या की संभावना को परखते हुए रेल चौकी प्रभारी विकास रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई। संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन ज्वालापुर से दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह मृतक के साथ काफी वर्षों से मजदूरी कर रहा था। साथ में नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने भारी पत्थर से सिर कुचलकर साथी की हत्या कर दी और गिरफ्तारी के डर से जिले से बाहर भागने की जुगत में रेलवे स्टेशन पहुंच गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
—————————————-
*”नाम पता अभियुक्त….*
1- मोहन पुत्र शिव जी बैठा निवासी भवानीपुर थाना संग्रामपुर मोतिहारी जिला बिहार
—————————————-
*पुलिस टीम का विवरण….*
1- S.S.I. संतोष सेमवाल
2- S.I. विकास रावत (चौकी प्रभारी रेल)
3- S.I. वजिन्द्र नेगी
4- S.I. गिरीश चंद
5- C रणवीर सिंह
6- C अजय पंवार
7- C संदीप कुमार
8- C अमित गॉड
9- C हसलवीर रावत
10- C गणेश तोमर

उत्तराखंड