शहर से देहात तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

शहर से देहात तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

शहर से देहात तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनो महापुरुषों के चित्र पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

हरिद्वार:

अनवर राणा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक सभा का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट के शारदा नगर ज्वालापुर स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया, सभा में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस तरह से अहिंसा का पालन करते हुए आजादी की लड़ाई लड़ी वो पूरी दुनिया में एक मिसाल बन गई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत की ही बदौलत अंग्रेज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए और भारत से भागने पर विवश हुए। महात्मा गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत की पूरी दुनिया ने सराहना की साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी देश की उन्नति में अहम योगदान रहा है, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री ने ही जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया, सादगी से अपना जीवन जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी सच्चे गांधीवादी नेता थे। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव अरबाज अली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सबको महात्मा गांधी जी के बताए हुए अहिंसा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने की जरुरत है, समस्त मानव जाति के लिए कल्याण के लिए अहिंसा का मार्ग अति आवश्यक हैं। श्रद्धांजलि देने वालो मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर सलमानी, निसार अब्बासी, मोनू अंसारी, फुरकान अली गाड़ा, मोहम्मद सलीम, इरफान शाह, सुल्तान अहमद खान, विनोद चौहान, आसिफ हुसैन, आयान, मासूम अली गाड़ा, नदीम, पवन, उमर फारूख, मौ फैसल, परवेज़, गुलाम रसूल, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।
—————————————-
*”महापुरुषों की जयंती पर किया पौधरोपण…*
हरिद्वार: महानगर युवा इंटक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मोनिक धवन के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए, साथ में गांधी पार्क भेल में आम का वृक्ष लगाया वक्ताओं ने महेंद्र गुप्ता वरिंदर भारद्वाज ने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा महात्मा गांधी और शास्त्री तेरा नाम रहेगा। मंजू रानी ने कहा आज जो हम सुकून की सांस ले रहे हैं वह महात्मा गांधी जी की ही देन हैं। सत्यनारायण शर्मा ने कहा लाल बहादुर शास्त्री जैसा प्रधानमंत्री भारत देश में पैदा होना एक बहुत बड़ी गर्व की बात है प्रधानमंत्री की विशेषताएं उनके चरित्र को दर्शाती हैं। विशाल ने कहा आम का वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण को बचाते हैं। बिना कपूर ने कहा महात्मा गांधी जी भारत देश को आजाद करने के लिए कितनी बार जेल यात्रा करनी पड़ी उसके बाद हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। इस मौके पर सत्यनारायण शर्मा, मंजू रानी, विशाल, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, बिना कपूर, विमला पांडे, अर्जुन कुमार, पूजा अरोरा, लक्ष्मी मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
—————————————
*”हर्षोउल्लास के साथ मनाई जयंती…..*
रुड़की: महानगर किसान कांग्रेस के तत्वाधान में गांधी वाटिका स्थित गांधी स्मारक पर आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि आजादी के महानायको के नेतृत्व में अंग्रेजों को भागने पर मजबूर करने वाले, देश को आजादी दिलाने वाले महानायक महात्मा गांधी ने देश में एकता और भाई चारा कायम करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। सुभाष सैनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐसी शख्सियत के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी, वरिष्ठ नेता रिजवान अहमद, किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी, युवा नेता आदेश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मो रिजवान, प्रदेश सदस्य अताउर रहमान, वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता भूषण त्यागी, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी, युवा नेता तुषार अरोड़ा, जगदीश बहुगुणा, अरविंद राजपूत, वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल शर्मा, रवि तोमर आदि शामिल रहे।

उत्तराखंड