किराएदार की 9 साल की बेटी को एक मकान मालिक ने अपनी हवस का बनाया शिकार,,,

किराएदार की 9 साल की बेटी को एक मकान मालिक ने अपनी हवस का बनाया शिकार,,,

किराएदार की 9 साल की बेटी को एक मकान मालिक ने अपनी हवस का बनाया शिकार,,,

देहरादून:

ब्यूरो

किराएदार की 9 साल की बेटी को एक मकान मालिक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। 2 महीने पहले दुष्कर्म करने के बाद युवक एक बार फिर से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बेटी को कई दिन से गुमसुम देखकर परिजनों को शक हुआ। पीड़िता ने अपना मुंह खोला तो परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। मामला नाबालिग के यौन उत्पीड़न से जुदा होने के चलते पुलिस कप्तान अजय सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चंद घंटे के भीतर आरोपी को जेल भिजवा दिया।
———–
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक व्यक्ति ने थाने में आकर शिकायत देते हुए बताया कि उनकी 9 साल की बेटी पिछले कुछ समय से डरी सहमी रहती थी। कई बार पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उनकी बेटी ने डरते डरते बताया कि मकान मालिक विशाल सैनी ने दो महीने पहले उसके साथ गलत काम किया था और फिर दोबारा गलत काम करने का प्रयास किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत की प्रार्थना पत्र पर एसएसपी अजय सिंह ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल सैनी पुत्र नरदेव सैनी निवासी दीप नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
– ——-
डरे ना छिपाएं पुलिस को बताएं
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों की सुरक्षा का दायित्व देहरादून पुलिस का है। इसलिए कोई बात ना तो छुपाए और ना ही किसी से डरें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर है। घिनौना काम करने वालों की जगह सिर्फ जेल है।

1, नोट-फाइल फोटो

उत्तराखंड