महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा,जागा आबकारी विभाग मारा छापा,,,

महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा,जागा आबकारी विभाग मारा छापा,,,

महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा,जागा आबकारी विभाग मारा छापा,,,

 

उत्तराखंड:

ब्यूरो।

जगह-जगह बिक रही कच्ची शराब के विरुद्ध महिलाएं देर रात सड़कों पर उतर आई और हंगामा किया। जिससे हड़कंप मच गया। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते शराब का धंधा आम हो रहा है। मौके पर विधायक के आने से मुद्दा और गरमा गया। मामला हल्द्वानी की आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी क्षेत्र का है। विधायक शिव अरोरा ने महिलाओं की बात सुनकर तुरंत जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को फोन लगाया। फटकार लगाते हुए कहा कि अशोक बाबू यह ऊधमसिंह नगर है, बात समझ आ रही तुम्हें हिंदी में। जब से आए हो तब से 10 गुना अधिक नशा कारोबार बढ़ गया है। तुम्हारा हाल देख रहा हूं, हर घर में अवैध शराब मिल रही है। बाद में विधायक ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।

————–

महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा

दो दिनों से आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी की महिलाओं ने कालोनी में कच्ची शराब, स्मैक, चरस, अफीम की बिक्री के विरुद्ध मोर्चा खोला है। बुधवार रात पौने 12 बजे कालोनी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और चौराहे पर एकत्र होकर हंगामा काटने लगी। कुछ आक्रोशित महिलाओं ने कालोनी की दुकानों पर मादक पदार्थ बेचने वालों के घर जाकर भी हंगामा काटा और पथराव करने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और धरना दे रही महिलाओं से जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि कालोनी में नशे का कारोबार बेधड़क हो रहा है। जिससे उनके बच्चे बर्बाद हो रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस और आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस पर विधायक शिव अरोरा भड़क उठे और पुलिस अधिकारियों के साथ ही जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को फटकार लगाई। बाद में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अनुषा बडोला, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल भी टीम के साथ पहुंच गए। नशा कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की तो वह फरार हो गए। पुलिस ने रेलवे क्रासिंग किनारे बने खोखों को भी ध्वस्त कर दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुई।

——–

जागा आबकारी विभाग, मारा छापा

जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार शाम आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी और घासमंडी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक घर से डेढ़ पेटी बीयर, बंगाली कालोनी में छापामारी कर कंचन पाल के घर से 40 पौव्वे अंग्रेजी शराब और 75 पौव्वे देसी मदिरा के साथ ही 50 पौव्वे कच्ची शराब की पाउच बरामद किए।उत्तराखंड: जगह-जगह बिक रही कच्ची शराब के विरुद्ध महिलाएं देर रात सड़कों पर उतर आई और हंगामा किया। जिससे हड़कंप मच गया। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता के चलते शराब का धंधा आम हो रहा है। मौके पर विधायक के आने से मुद्दा और गरमा गया। मामला हल्द्वानी की आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी क्षेत्र का है। विधायक शिव अरोरा ने महिलाओं की बात सुनकर तुरंत जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को फोन लगाया। फटकार लगाते हुए कहा कि अशोक बाबू यह ऊधमसिंह नगर है, बात समझ आ रही तुम्हें हिंदी में। जब से आए हो तब से 10 गुना अधिक नशा कारोबार बढ़ गया है। तुम्हारा हाल देख रहा हूं, हर घर में अवैध शराब मिल रही है। बाद में विधायक ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
————–
महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा
दो दिनों से आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी की महिलाओं ने कालोनी में कच्ची शराब, स्मैक, चरस, अफीम की बिक्री के विरुद्ध मोर्चा खोला है। बुधवार रात पौने 12 बजे कालोनी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं और चौराहे पर एकत्र होकर हंगामा काटने लगी। कुछ आक्रोशित महिलाओं ने कालोनी की दुकानों पर मादक पदार्थ बेचने वालों के घर जाकर भी हंगामा काटा और पथराव करने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और धरना दे रही महिलाओं से जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि कालोनी में नशे का कारोबार बेधड़क हो रहा है। जिससे उनके बच्चे बर्बाद हो रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस और आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस पर विधायक शिव अरोरा भड़क उठे और पुलिस अधिकारियों के साथ ही जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को फटकार लगाई। बाद में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अनुषा बडोला, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल भी टीम के साथ पहुंच गए। नशा कारोबारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की तो वह फरार हो गए। पुलिस ने रेलवे क्रासिंग किनारे बने खोखों को भी ध्वस्त कर दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुई।
——–
जागा आबकारी विभाग, मारा छापा
जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार शाम आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी और घासमंडी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक घर से डेढ़ पेटी बीयर, बंगाली कालोनी में छापामारी कर कंचन पाल के घर से 40 पौव्वे अंग्रेजी शराब और 75 पौव्वे देसी मदिरा के साथ ही 50 पौव्वे कच्ची शराब की पाउच बरामद किए।

उत्तराखंड