जान से मारने की नीयत से व्यापारी पर हुए गोलीकांड का रुड़की गंगनहर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी बाल अपचारी को धरदबोचा,,,

रुड़की:

जान से मारने की नीयत से व्यापारी पर हुए गोलीकांड का रुड़की गंगनहर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी बाल अपचारी को धरदबोचा है। जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। जांचपड़ताल में सामने आया कि बाल अपचारी के साथ जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। लेकिन उनका गोलीकांड की घटना से कोई लिंक नही मिला है। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक बीती 26 नवंबर को चंदन अरोड़ा पुत्र देवकीनंदन अरोड़ा निवासी रामनगर रुड़की गंगनहर ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी व दो अन्यों के विरुद्ध जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने घटना के सफल अनावरण के लिए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के मुख्य आरोपी बाल अपचारी व अन्य दो आरोपियों को क्वांटम यूनिवर्सिटी भगवानपुर के पास से दबोच लिया। पकड़े गए दो अन्य आरोपी हर्ष चौधरी व मृत्युंजय चौधरी का गोलीकांड की घटना से कोई संबंध नहीं मिला। लेकिन उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए है। जिसके तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया पूर्व में भी बाल अपचारी ने जान से मारने की नियत से व्यापारी पर फायर किया था, जो कोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल पर था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जन्माष्टमी के दिन बाल अपचारी के साथ मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए ये कदम उठाया गया था।

————————————

नाम पता अभियुक्त……

1- एक बाल अपचारी।

2- हर्ष चौधरी पुत्र सतीश कुमार निवासी मकान नंबर 170 डॉट वाली गली गणेशपुर चौक रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।

3- मृत्युंजय चौधरी पुत्र आदेश कुमार निवासी चंद्रपुर कायस्त थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष।

————————————

बरामद माल का विवरण….

1- तीन अदद तमंचे 315 बोर

2- एक अदद खोखा

3- तीन जिंदा कारतूस

4- एक स्कूटी नंबर UK17N-8292

5- दो मोबाइल फोन कंपनी एप्पल

————————————

पुलिस टीम…….

1. अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर

2. वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली

3. उप निरीक्षक विपिन कुमार

4. उप निरीक्षक अशोक चौकी प्रभारी अस्पताल

5. उप निरीक्षक सुनील रमोला

6- हेड कांस्टेबल 365 अमित शर्मा

7- हेड कांस्टेबल 261 यूनुस बेगरुड़की: जान से मारने की नीयत से व्यापारी पर हुए गोलीकांड का रुड़की गंगनहर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी बाल अपचारी को धरदबोचा है। जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। जांचपड़ताल में सामने आया कि बाल अपचारी के साथ जन्माष्टमी के दिन हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। लेकिन उनका गोलीकांड की घटना से कोई लिंक नही मिला है। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक बीती 26 नवंबर को चंदन अरोड़ा पुत्र देवकीनंदन अरोड़ा निवासी रामनगर रुड़की गंगनहर ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी व दो अन्यों के विरुद्ध जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने घटना के सफल अनावरण के लिए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के मुख्य आरोपी बाल अपचारी व अन्य दो आरोपियों को क्वांटम यूनिवर्सिटी भगवानपुर के पास से दबोच लिया। पकड़े गए दो अन्य आरोपी हर्ष चौधरी व मृत्युंजय चौधरी का गोलीकांड की घटना से कोई संबंध नहीं मिला। लेकिन उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए है। जिसके तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया पूर्व में भी बाल अपचारी ने जान से मारने की नियत से व्यापारी पर फायर किया था, जो कोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल पर था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जन्माष्टमी के दिन बाल अपचारी के साथ मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए ये कदम उठाया गया था।
————————————
नाम पता अभियुक्त……
1- एक बाल अपचारी।
2- हर्ष चौधरी पुत्र सतीश कुमार निवासी मकान नंबर 170 डॉट वाली गली गणेशपुर चौक रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।
3- मृत्युंजय चौधरी पुत्र आदेश कुमार निवासी चंद्रपुर कायस्त थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष।
————————————
बरामद माल का विवरण….
1- तीन अदद तमंचे 315 बोर
2- एक अदद खोखा
3- तीन जिंदा कारतूस
4- एक स्कूटी नंबर UK17N-8292
5- दो मोबाइल फोन कंपनी एप्पल
————————————
पुलिस टीम…….
1. अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली
3. उप निरीक्षक विपिन कुमार
4. उप निरीक्षक अशोक चौकी प्रभारी अस्पताल
5. उप निरीक्षक सुनील रमोला
6- हेड कांस्टेबल 365 अमित शर्मा
7- हेड कांस्टेबल 261 यूनुस बेग

उत्तराखंड