भजन कीर्तन की धुन पर अर्धनग्न होकर नाच रहे पड़ोसी को रोकना एक युवती की जान पर पड़ा भारी ,युवती की मौत,,,

देहरादून:

भजन कीर्तन की धुन पर अर्धनग्न होकर नाच रहे पड़ोसी को रोकना एक युवती की जान पर भारी पड़ गया। आरोपी ने प्रेशर कुकर से युवती के सिर पर हमला कर दिया। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना ऋषिकेश के माया कुंड क्षेत्र की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी सकल साहनी ने दी तहरीर में बताया कि रात में उनके घर के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव शंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। जिस पर उनकी बेटी रूपा ने आपत्ति जताते हुए नाचने से रोका।

जिस पर आरोपी शिव शंकर ने अपने भाई लड्डू, छोटू, पिता बैजनाथ और पारिवार की महिलाओं सुनैना, रूपा देवी और गंगा देवी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में उनकी बेटी रूपा, भाई भीम साहनी, बहनोई बलदेव साहनी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि शिव शंकर ने उनकी बेटी रूपा के सिर पर कुकर से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। गंभीर रूप से घायल रूपा और अन्य लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रूपा की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सकल साहनी ने इस मामले में बैजनाथ साहनी, शिव शंकर साहनी लड्डू साहनी, सुनैना देवी, छोटू साहनी, रूपा देवी और गंगा देवी के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।देहरादून: भजन कीर्तन की धुन पर अर्धनग्न होकर नाच रहे पड़ोसी को रोकना एक युवती की जान पर भारी पड़ गया। आरोपी ने प्रेशर कुकर से युवती के सिर पर हमला कर दिया। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना ऋषिकेश के माया कुंड क्षेत्र की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी सकल साहनी ने दी तहरीर में बताया कि रात में उनके घर के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव शंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। जिस पर उनकी बेटी रूपा ने आपत्ति जताते हुए नाचने से रोका।
जिस पर आरोपी शिव शंकर ने अपने भाई लड्डू, छोटू, पिता बैजनाथ और पारिवार की महिलाओं सुनैना, रूपा देवी और गंगा देवी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में उनकी बेटी रूपा, भाई भीम साहनी, बहनोई बलदेव साहनी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि शिव शंकर ने उनकी बेटी रूपा के सिर पर कुकर से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। गंभीर रूप से घायल रूपा और अन्य लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रूपा की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सकल साहनी ने इस मामले में बैजनाथ साहनी, शिव शंकर साहनी लड्डू साहनी, सुनैना देवी, छोटू साहनी, रूपा देवी और गंगा देवी के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फाइल फोटो,,,,

उत्तराखंड