शादीशुदा महिला हैड कांस्टेबल से प्यार की पींग बढाकर नजदीक आना एक डॉक्टर को पड़ा महंगा ,,,

शादीशुदा महिला हैड कांस्टेबल से प्यार की पींग बढाकर नजदीक आना एक डॉक्टर को पड़ा महंगा ,,,

शादीशुदा महिला हैड कांस्टेबल से प्यार की पींग बढाकर नजदीक आना एक डॉक्टर को पड़ा महंगा ,,,

रुड़की:

शादीशुदा महिला हैड कांस्टेबल से प्यार की पींग बढाकर नजदीक आना एक डॉक्टर को महंगा पड़ा। आरोप है लाखों रुपये और मकान हड़पने के बाद महिला हैड कांस्टेबल अब आधी संपत्ति मांग रही है। डिमांड पूरी नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला के बेटे भी उसे धमकी दे रहे हैं। मामला भगवानपुर क्षेत्र के एक डॉक्टर से जुड़ा है। संपत्ति रुड़की में है और आरोपी महिला हैड कांस्टेबल बिजनौर जिले में तैनात है। परेशान डॉक्टर ने पुलिस कप्तान से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद रुड़की गंगनहर कोतवाली में आरोपी महिला हैड कांस्टेबल और उसके दो बेटों पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी क्षेत्र में बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

————-

मकान, नकदी और चेक दांव पर

राजेश सैनी पुत्र जनेश्वर सैनी निवासी मेन रोड भगवानपुर ने शिकायत देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक महिला हैड कांस्टेबल शारदा मौर्य पत्नी चन्द्रपाल व पुत्री रघुवीर सिंह से हुई थी। महिला की तैनाती बिजनौर के नगीना थाने में है। आरोप के अनुसार महिला ने उससे नजदीकी बढ़ा ली और रुड़की के शास्त्रीनगर स्थित मकान में रहने लगी। इस बीच महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर मकान पर कब्जा कर लिया। साथ ही 20 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद हैड कांस्टेबल ने 15 लाख रुपये मांगे। उसने इन्कार किया तो उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। डर के चलते उसने 15 लाख के दो चेक दे दिए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला अब उसकी आधी संपत्ति की मांग कर रही है। साथ ही संपत्ति नहीं देने पर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। इस काम में महिला के दोनों बेटे शामिल हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

————

बिजनौर में शिकायत के बाद और हुआ उत्पीड़न

राजेश सैनी ने बताया कि महिला हैड कांस्टेबल ने ब्लैकमेल करते हुए थोड़े-थोडे करके लगभग 20 लाख रूपये हड़प लिये। आगे पैसे देने के लिये मना किया तो धमकी दी कि 15 लाख रूपये और नहीं दिए तो परिवार को बलात्कार जैसे झूठे मुकदमों में फंसवाकर जेल में सड़वा दूंगी और परिवार का जीवन नरक कर दूंगी और तुम्हें किसी लायक नहीं छोडूंगी। भयभीत होकर छह जुलाई 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिजजनौर, उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर महिला हैड कांस्टेबल ने उन्हें और ज्यादा प्रताडित किया।

————–

आरोप लगाया कि महिला हैड कांस्टेबल के उत्पीड़न से भयभीत होकर उन्होंने अपने खाते के दो चैक 15 लाख रूपये के महिला को दे दिए। जिसको शारदा मौर्य ने तुरन्त भुनवा लिया और उनका एक एक्टिवा स्कूटर भी जबरदस्ती अपने साथ ले गई। बताया कि हैड कांस्टेबल के पुत्र संयम मौर्य और शोर्य राज मौर्य पोक्सो एक्ट में जेल जा चुके हैं, जेल में कुख्यात बदमाशों से उनकी जान पहचान हो चुकी है। दोनों भाई आधी सम्पत्ति अपनी माता के नाम करवाने का नाजायज दबाव बना रहे हैं और न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।रुड़की: शादीशुदा महिला हैड कांस्टेबल से प्यार की पींग बढाकर नजदीक आना एक डॉक्टर को महंगा पड़ा। आरोप है लाखों रुपये और मकान हड़पने के बाद महिला हैड कांस्टेबल अब आधी संपत्ति मांग रही है। डिमांड पूरी नहीं करने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला के बेटे भी उसे धमकी दे रहे हैं। मामला भगवानपुर क्षेत्र के एक डॉक्टर से जुड़ा है। संपत्ति रुड़की में है और आरोपी महिला हैड कांस्टेबल बिजनौर जिले में तैनात है। परेशान डॉक्टर ने पुलिस कप्तान से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद रुड़की गंगनहर कोतवाली में आरोपी महिला हैड कांस्टेबल और उसके दो बेटों पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी क्षेत्र में बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
————-
मकान, नकदी और चेक दांव पर
राजेश सैनी पुत्र जनेश्वर सैनी निवासी मेन रोड भगवानपुर ने शिकायत देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक महिला हैड कांस्टेबल शारदा मौर्य पत्नी चन्द्रपाल व पुत्री रघुवीर सिंह से हुई थी। महिला की तैनाती बिजनौर के नगीना थाने में है। आरोप के अनुसार महिला ने उससे नजदीकी बढ़ा ली और रुड़की के शास्त्रीनगर स्थित मकान में रहने लगी। इस बीच महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर मकान पर कब्जा कर लिया। साथ ही 20 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद हैड कांस्टेबल ने 15 लाख रुपये मांगे। उसने इन्कार किया तो उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने और परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। डर के चलते उसने 15 लाख के दो चेक दे दिए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला अब उसकी आधी संपत्ति की मांग कर रही है। साथ ही संपत्ति नहीं देने पर 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। इस काम में महिला के दोनों बेटे शामिल हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
————
बिजनौर में शिकायत के बाद और हुआ उत्पीड़न
राजेश सैनी ने बताया कि महिला हैड कांस्टेबल ने ब्लैकमेल करते हुए थोड़े-थोडे करके लगभग 20 लाख रूपये हड़प लिये। आगे पैसे देने के लिये मना किया तो धमकी दी कि 15 लाख रूपये और नहीं दिए तो परिवार को बलात्कार जैसे झूठे मुकदमों में फंसवाकर जेल में सड़वा दूंगी और परिवार का जीवन नरक कर दूंगी और तुम्हें किसी लायक नहीं छोडूंगी। भयभीत होकर छह जुलाई 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिजजनौर, उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर महिला हैड कांस्टेबल ने उन्हें और ज्यादा प्रताडित किया।
————–
आरोप लगाया कि महिला हैड कांस्टेबल के उत्पीड़न से भयभीत होकर उन्होंने अपने खाते के दो चैक 15 लाख रूपये के महिला को दे दिए। जिसको शारदा मौर्य ने तुरन्त भुनवा लिया और उनका एक एक्टिवा स्कूटर भी जबरदस्ती अपने साथ ले गई। बताया कि हैड कांस्टेबल के पुत्र संयम मौर्य और शोर्य राज मौर्य पोक्सो एक्ट में जेल जा चुके हैं, जेल में कुख्यात बदमाशों से उनकी जान पहचान हो चुकी है। दोनों भाई आधी सम्पत्ति अपनी माता के नाम करवाने का नाजायज दबाव बना रहे हैं और न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

उत्तराखंड