रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर नगरपंचायत ईओ को क्षेत्र की अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर कार्यवाही के दिये निर्देश, राजस्व को लगाया जा रहा करोड़ों का चुनना,,,

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर नगरपंचायत ईओ को क्षेत्र की अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर कार्यवाही के दिये निर्देश, राजस्व को लगाया जा रहा करोड़ों का चुनना,,,

नगरपंचायत क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भूमाफियाओं ने कृषि जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटकर अपनी तिजोरियां भरने का नियम विरुद्ध चला रखा गोरखधंधा,,,

रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर नगरपंचायत ईओ को क्षेत्र की अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर कार्यवाही के दिये निर्देश, राजस्व को लगाया जा रहा करोड़ों का चुनना,,,

कलियर:

खेती की जमीन पर कॉलोनियां उगाने वालो के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल पिरान कलियर नगरपंचायत क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भूमाफियाओं ने कृषि जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटकर अपनी तिजोरियां भरने का गोरखधंधा शुरू किया हुआ है। इन कॉलोनियो में भोलेभाले लोगों को प्लॉट बेचने के साथ साथ सरकार के राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। हाल ही में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर नगरपंचायत ईओ को क्षेत्र की अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके बाद नगरपंचायत ने क्षेत्र की कॉलोनियो को चिन्हित करने का काम किया और करीब 40 कॉलोनियो को नोटिस दिया है। नगरपंचायत ईओ गोहर हयात ने बताया क्षेत्र में काटी जा रही कॉलोनियो को चिन्हित किया गया और करीब 40 कॉलोनियो को नोटिस दिया गया है। बाकी अन्य कॉलोनियो को भी चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया क्षेत्र में मात्र एक कॉलोनी है जो नियम अनुसार काटी जा रही है, इसके अलावा अन्य किसी भी कॉलोनी स्वामी ने सम्बंधित विभाग से कोई अनुमति नही ली है। सवाल ये उठता है कि कृषि की जमीन पर कॉलोनी उगाने वालो पर समय रहते क्यों कार्रवाई नही की गई, किसकी शय पर अवैध कॉलोनियो का गोरखधंधा परवाज चढ़ा, उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने पर ही अधीनस्थ अधिकारी अपनी नींद से क्यों जागे, अपनी जिम्मेदारी से आखिर क्यों बेखबर रहे, ये तमाम सवाल चर्चाओं का विषय बने हुए है। बहरहाल नगरपंचायत ने कार्रवाई शुरू की है जिससे अवैध भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।पिरान कलियर: खेती की जमीन पर कॉलोनियां उगाने वालो के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल पिरान कलियर नगरपंचायत क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भूमाफियाओं ने कृषि जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटकर अपनी तिजोरियां भरने का गोरखधंधा शुरू किया हुआ है। इन कॉलोनियो में भोलेभाले लोगों को प्लॉट बेचने के साथ साथ सरकार के राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। हाल ही में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पिरान कलियर नगरपंचायत ईओ को क्षेत्र की अवैध कॉलोनियो को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके बाद नगरपंचायत ने क्षेत्र की कॉलोनियो को चिन्हित करने का काम किया और करीब 40 कॉलोनियो को नोटिस दिया है। नगरपंचायत ईओ गोहर हयात ने बताया क्षेत्र में काटी जा रही कॉलोनियो को चिन्हित किया गया और करीब 40 कॉलोनियो को नोटिस दिया गया है। बाकी अन्य कॉलोनियो को भी चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया क्षेत्र में मात्र एक कॉलोनी है जो नियम अनुसार काटी जा रही है, इसके अलावा अन्य किसी भी कॉलोनी स्वामी ने सम्बंधित विभाग से कोई अनुमति नही ली है। सवाल ये उठता है कि कृषि की जमीन पर कॉलोनी उगाने वालो पर समय रहते क्यों कार्रवाई नही की गई, किसकी शय पर अवैध कॉलोनियो का गोरखधंधा परवाज चढ़ा, उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने पर ही अधीनस्थ अधिकारी अपनी नींद से क्यों जागे, अपनी जिम्मेदारी से आखिर क्यों बेखबर रहे, ये तमाम सवाल चर्चाओं का विषय बने हुए है। बहरहाल नगरपंचायत ने कार्रवाई शुरू की है जिससे अवैध भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड