कार को मोडिफाइड कराकर चरस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो तस्करों को 50 लाख की चरस के साथ चंपावत पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,
चंपावत:
कार को मोडिफाइड कराकर चरस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो तस्करों को 50 लाख की चरस के साथ चंपावत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर नेपाली तस्करों से चरस लेकर आए थे जिसे बदायूं, बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जा रहे थे। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया, पूछताछ के बाद दोनो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” विजन को साकार करने के लिए प्रदेशभर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंपावत पुलिस कप्तान अजय गणपति कुंभार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जनपद भर में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टनकपुर क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में थाना बनबसा पुलिस, S.O.G. और ANTF की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कमलपथ टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होंडा सिटी कार को रोका, चेक करने पर कार के अंदर से मादक पदार्थ की गंध महसूस हुई। जिसपर कार सवार युवकों से कड़ाई से पूछताछ और तलाशी लेने पर 25 किलो 687 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारी कीमत 50 लाख रुपये है। बरामद चरस को तस्कर कार में चेचिस के नीचे मोडिफाइड केविन में छिपाकर ले जा रहे थे। कार सवार तस्कर विशाल गुप्ता उर्फ रानू पुत्र नरेश गुप्ता निवासी ग्राम बिनावर जिला बदायूं उत्तरप्रदेश व विरेश कुमार गुप्ता पुत्र श्याम चंद्र गुप्ता निवासी ग्राम पापड़ हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूं उत्तरप्रदेश ने बताया ये चरस वह नेपाली तस्करों स लेकर आए है जिसे बदायूं और बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए जा रहे थे। दोनो तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया, और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
—————————————-
पिछले 10 सालों में चरस की सबसे बड़ी रिकवरी…..
जनपद में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में चंपावत पुलिस ने पिछले 10 सालों में ये चरस की सबसे बड़ी रिकवरी की है। चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये है। पुलिस कप्तान अजय गणपति के नेतृत्व में चंपावत पुलिस एक महीने के भीतर 48 किलो चरस पकड़ चुकी है। चंपावत पुलिस लगातार आमजन से अपील कर रही है कि नशे से दूर रहे और किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशे के धंधे में ना पड़े। नशा तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेश, SOG व ANTF से संपर्क करे।
—————————————-
एस.ओ.जी/ए.एन.टी.एफ टीम…
1-SI मनीष खत्री प्रभारी IC SOG
2-SI सोनू सिंह IC ANTF
3-हे0का0 मतलूब खान SOG/ANTF
4-हे0का0 गणेश बिष्ट SOG/ANTF
5-हे0का0 महेन्द्र डगवाल SOG/ANTF
6- का0 नवल किशोरSOG/ANTF
7- का0 सूरज कुमार SOG
8- का0 विनोद जोशी SOG
9- का0 अशोक वर्मा SOG
—————————————-
बनवसा पुलिस टीम….
1- लक्ष्मण सिह जगवाण (थानाध्यक्ष बनबसा)
2-SI ललित पाण्डेय IC बैराज
3- SI सुरेंद्र सिंह खड़ाय्यत
4- हे0का0 जगवीर सिंह
5- का0 जगदीश कन्याल
5- का0 अनिल कुमार
6- का0 विनोद यादव

