जीवनदीप आश्रम में 10 मार्च से माहरुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा,मुख्यमन्त्री धामी भी होंगे सामिल,,,

जीवनदीप आश्रम में 10 मार्च से माहरुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा,मुख्यमन्त्री धामी भी होंगे सामिल,,,

जीवनदीप आश्रम में 10 मार्च से माहरुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा,मुख्यमन्त्री धामी भी होंगे सामिल,,,
रुड़की।
जीवनदीप आश्रम में 10 मार्च से माहरुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत देश व प्रदेश के कई संत एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। रुड़की के रामनगर में महेंद्र काला के आवास पर आयोजित बैठक के दौरान महा रूद्र महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि आश्रम परिसर में 10 से 17 मार्च होने जा रहा है। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा भी आयोजित की जाएगी। इस महायज्ञ में एक दिन के यजमान के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे। समिति के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि यज्ञ में सम्मिलित होने वाले यजमानों तथा शोभा यात्रा में अन्य व्यवस्थाओं के लिए समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बताया कि यज्ञशाला का निर्माण राजस्थान के कारीगर करेंगे और 1 दिन में 40 जजमान यज्ञ में आहुति देंगे। बैठक में महासचिव सौरभ सिंघल,कोषाध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, हरिमोहन कपूर,प्रवीण सब्बरबाल, बृजमोहन सैनी, मोहित कुमार, प्रदीप सचदेवा, मनोज गोयल, प्रदीप वधावन, निशांत बिरला आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड