झबरेड़ा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी,,,

झबरेड़ा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी,,,
रुड़की:
झबरेड़ा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या उसकी ही बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे सास को रास्ते से हटाने के लिए बहू ने पहले खाने में नींद की गोलियां मिला कर दी और फिर बेहोश होने पर दुपट्टे से गला घोट कर उसे मौत की नींद सुला दिया। लेकिन पुलिस की नजरों से बहू और उसके प्रेमी का यह गुनाह ज्यादा दिन तक छिप नहीं सका। पुलिस में दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा और एसओजी रुड़की प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह की पीठ भी थपथपाई।
—————————————
शव नहलाने के दौरान खुला राज……
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर निवासी सोनू कुमार की मां सावित्री देवी घेर में मृत अवस्था में मिली थी। अन्तिम संस्कार से पूर्व शव को नहलाने की प्रक्रिया के दौरान गले में फंदे के निशान पाए जाने पर मामला संदेहास्पद होने के चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ ही संदिग्ध प्रकरण की जांच में जुटी टीम की पड़ताल में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन है, साथ ही महिला के किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम संबंध भी थे। पति-पत्नी के झगड़ो से अज़ीज़ आकर सास अपने घर से करीब 200-400 मीटर की दूरी पर स्थित घेर पर अकेले निवास कर रही थी।
———————————
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यकीन में बदला शक……
पुलिस को अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें चिकित्सकों ने अपनी राय स्पष्ट करते हुए मृत्यु का कारण गला घोंटना बताया गया। रिपोर्ट की जानकारी होने पर सोनू कुमार द्वारा अपनी पत्नी पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी ने बताया कि मामला परिवार के ही सदस्य पर हत्या के नामजद मुकदमे से जुड़ा होने के चलते एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने गंभीरता से पड़ताल कराई। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा और इंस्पेक्टर एसओजी रुड़की रविंद्र शाह की टीम ने महिला की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरी कहानी को सामने लाकर रख दिया।
————————————–
पुलिस की गहरी पड़ताल से खुली परतें……
जांच के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण के संदेहास्पद चरित्र (मृतका की बहु) लक्ष्मी से गहराई से पूछताछ की गयी तो सारा घटनाक्रम खुलकर सामने आ गया। पता चला कि शादी के 05 साल होने के बाद भी वह मां नही बन पा रही थी जिसका इलाज देहरादून और हरिद्वार के अस्पतालों से चल रहा था। लेकिन कोई भी सकारात्मक रुझान नही मिला। इसी दौरान आधार कार्ड में बदलाव कराते समय बहु लक्ष्मी, आधार कार्ड सेन्टर में कार्यरत जौनी नाम के युवक के संपर्क में आयी। ये पहचान धीरे-धीरे प्रेम व अवैध सम्बन्ध में बदल गई जिसकी जानकारी मृतका को हो गयी थी। सास ने बदनाम करने का डर दिखा कर कथित प्रेमी से सम्बन्ध तोडने के लिए लगातार मजबूर करने किया। जिस पर इन सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची।
———————————-
ऐसे दिया हत्या को अंजाम…..
बहु ने दिनांक-14 फरवरी को जाकर चुपके से अपनी सास के घेर के दरवाजे की कुंडी तोड दी। जौनी की दी हुई नींद की गोलियां खाने में मिलाकर सास को दे दी। इसी रात को ही परिवार में शादी का संगीत का कार्यक्रम था। रात 11.30 बजे संगीत कार्यक्रम खत्म होने पर बहु अपनी सास के घेर के अंदर गयी और चुपके से (कुंडी पहले से टूटे होने के कारण) दरवाजे से अंदर आ गई और नींद के आगोश में सोई हुई सास का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दुपट्टा व नशे की गोलियां भी बरामद की। शानदार खुलासों पर स्थानीय जनता ने भी हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
———-
पकड़े गए आरोपी
01- लक्ष्मी पत्नी सोनू निवासी ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेडा जिला हरिद्वार
02- जौनी पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेडा जिला हरिद्वार
————-
पुलिस टीम
01. एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह
02. सीओ मंगलौर विवेक कुमार
03. एसओ झबरेड़ा अंकुर शर्मा
04. उ0नि0 संजय पुनिया (चौकी प्रभारी इकबालपुर)
05. म0उ0नि0 अंशू चौधरी
06. हे0का0 रामवीर सिंह
07. कानि0 रणवीर सिंह
08. कानि0 देवेश
———–
एसओजी रूड़की:
1. निरीक्षक रविन्द्र शाह
2. हे. का. अशोक कुमार
3. कानि. राहुल नेगी

उत्तराखंड