7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव:उत्तराखंड में 19 अप्रैल के दिन एक चरण में होगा मतदान,4 जून को आयेगा रिजल्ट,,,

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव:उत्तराखंड में 19 अप्रैल के दिन एक चरण में होगा मतदान,4 जून को आयेगा रिजल्ट,,,

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव:उत्तराखंड में 19 अप्रैल के दिन एक चरण में होगा मतदान,4 जून को आयेगा रिजल्ट,,,
दिल्ली:
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इलेक्शन कमीशन ने 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह घोषणा की। लोकसभा के साथ चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की गई है। लोकसभा की 543 सीटों पर अप्रैल और मई में वोटिंग होगी, जिसका 4 जून को रिजल्ट आएगा। उत्तराखंड में 19 अप्रैल के दिन एक चरण में मतदान होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।
————————-
फर्जी खबर फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा’…
राजीव कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में गलत सूचना से निपटना जटिल है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ उपाय किए हैं कि गलत सूचना को शुरुआत में ही रोका जाए। हम फर्जी खबरों का खंडन करने में सक्रिय हैं। फर्जी खबरों के प्रवर्तकों से मौजूदा कानूनों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि याद रखें कि किसी खबर को आगे बढ़ाने से पहले उसे सत्यापित करें। सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक बयान पर भरोसा करें। सतर्क रहें और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने में हमारी मदद करें।
——————–
डीएम-एसपी को दिए गए सख्त निर्देश’…..
चुनावी प्रक्रिया में बाहुबल के अलोकतांत्रिक प्रभाव को रोकने के लिए कई उपाय किये गये हैं। समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए गए। सीएपीएफ को पर्याप्त रूप से तैनात किया जाएगा और प्रत्येक जिले में एकीकृत नियंत्रण कक्षों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। निगरानी सुनिश्चित करने के लिए चेक पोस्ट और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
——————–
10.50 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव को लेकर साढ़े दस लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1.80 लाख नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। 19.74 करोड़ युवा वोटर वोट डालेंगे। 55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेगा। देश के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां 1 हजार से ज्यादा जेंडर रेशियो है। यानी इन राज्यों में महिला मतदाता पुरुष से ज्यादा हैं।
—————————-
97 करोड़ वोटर्स, 1.80 करोड़ नए मतदाता जुड़े
2024 लोकसभा में 97 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। इलेक्शन कमीशन ने बताया था कि मतदाता सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले 1.80 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशियो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

उत्तर प्रदेश