किशोर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर अपने पिता के कत्ल की सूचना देकर सनसनी फैला दिया। कत्ल का इल्जाम भी अपनी सौतेली मां पर लगाया,,,

हरिद्वार:
एक किशोर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर अपने पिता के कत्ल की सूचना देकर सनसनी फैला दिया। कत्ल का इल्जाम भी अपनी सौतेली मां पर लगाया। किशोर का कहना था कि उसकी सौतेली मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता का कत्ल कर दिया है। मामला सिडकुल क्षेत्र का है। आनन-फानन में दौड़ी पुलिस ने जानकारी जुटाई तो कार में शव रखा मिला और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला निकलकर आया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने से पहले पुलिस ने किशोर की सौतेली मां से भी पूछताछ की है।
—————–
मंगलवार को पुलिस को एक किशोर ने सूचना दी कि उसके पिता की उसकी सौतेली मां ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर हत्या कर दी है। बताया कि इनमें एक आरोपी उसकी सौतेली मां का प्रेमी है। सूचना मिलने पर एसओ सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि रविंद्र उर्फ बबलू का शव कार में रखा हुआ था। पुलिस ने जब पत्नी से पूछताछ की तब उसने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मृतक की पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे ने हत्या की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

उत्तराखंड