पति और ससुराल वालों के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आई महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग,शव की तलाश में जुटी पुलिस,,,
कलियर।
अनवर राणा।
दरगाह साबिर पाक में जियारत करने अपने पति के साथ आई एक महिला ने स्टील गर्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को (25) शबीना पत्नी आफताब निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर अपने पति और ससुराल वालों के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आई थी। दरगाह में आने के बाद महिला को हाजरी आ गई। रात होने पर सभी लोग पास में दरगाह के पास रुक गए और वहीं पर सो गए। कुछ देर बाद महिला की आँख खुलने पर वह नहर की ओर चल दी। इस बीच पास सो रहे परिजन की भी नींद खुल गई उन्होंने देखा महिला उनके पास नही है परिजन भी तलाश में निकल गए। लेकिन इससे पहले वह महिला को तलाश पाते तब तक महिला ने नई गंगनहर पर स्टील गर्डर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ वहां एकत्र हो गए वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में गोताखोरों,जल पुलिस की मदद महिला की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया है। सोमवार दोपहर को एक महिला का शव असफ़नगर झाल पर मिला है जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि गोताखोरों ओर जल पुलिस की मदद से डूबकर लापता महिला की तलाश की जा रही है। झाल पर एक महिला का शव मिला जिसकी शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना दे दी गई है।