21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बंटी और बबली (पति-पत्नी) आखिरकार पुलिस के चढ़े हत्थे,,,

21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बंटी और बबली (पति-पत्नी) आखिरकार पुलिस के चढ़े हत्थे,,,

21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बंटी और बबली (पति-पत्नी) आखिरकार पुलिस के चढ़े हत्थे,,,
हरिद्वार:
21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बंटी और बबली (पति-पत्नी) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। मकान और गाड़ी बेचने के नाम पर दोनो ने मिलकर 21 लाख की धोखधड़ी की थी, जिसपर पीड़ित ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था।
दरअसल बीते साल 28 अप्रैल को तनुंज पंवार पुत्र देवेन्द्र सिंह शिावालिक नगर रानीपुर जिला हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि अरूण ने अपना मकान और गाड़ी बेचने के नाम से उससे 21 लाख रूपये ले लिए। मकान व गाडी न देने व अपने पैसे वापस मांगने पर अरूण व अरूण की पत्नी रूबी गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहे है। तहरीर के आधार पर आरोपी पति पत्नी के ख़िलाफ़ संबन्धित धाराओं में केस दर्ज किया गया। दौरान विवेचना आरोपियों के खिलाफ न्यायलय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर 5000-5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने निर्देश पर चलाए जा रहे इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस व सीआईयु रूड़की की सयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया गिरफ्तार पति पत्नी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
—————————————-
गिरफ्तार अभियुक्त…..
1- अरूण कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी निवासी म0 न0 36 भागीरथी गंगा विहार भूपतवाला कोतवाली नगर हरिद्वार मूल पता म0न0 298 ग्राम जंढेडी बाजार जि0 सहारनपुर उ0प्र
2- रूबी सैनी पत्नी अरूण कुमार सैनी नि0 म0 न0 36 भागीरथी गंगा विहार भूपतवाला कोतवाली नगर हरिद्वार मूल पता म0न0 298 ग्राम जंढेडी बाजार जि0 सहारनपुर उ0प्र
—————————————-
पुलिस टीम…..
1:- प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा कोतवाली नगर
2:- प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र शाह सीआईयू रूडकी
3:- व0उ0नि0 सतेंद्र सिंह बुटोला कोतवाली नगर
4:- उ0नि0 रमेश सैनी सीआईयू रूडकी
5:- उ0नि0 अनीता शर्मा कोतवाली नगर
6:- हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला सीआईयू रूडकी
7:- हेड कांस्टेबल अशोक सीआईयू रूडकी
8:- कांस्टेबल रविन्द्र खत्री सीआईयू रूडकी
9:- कांस्टेबल कमल मेहरा कोतवाली नगर

उत्तराखंड