शिवालिक नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के साथ धक्का मुक्की, गाली गलौच और अभद्रता करने के प्रकरण में अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई,,,

हरिद्वार:
शिवालिक नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के साथ धक्का मुक्की, गाली गलौच और अभद्रता करने के प्रकरण में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे कर्मचारियों में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है। पथ प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी बेहद सहमे हुए है। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर कर्मचारी संगठन अब आरोपी भाजपा नेताओं और उनको सरक्षंण देने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।
नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची को अपडेट करने में जुटे अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के कार्यालय में भाजपाई जबरन घुस गए थे। शिवालिक नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी की अगुवाई में भाजपाईयों ने पथ प्रकाश की व्यवस्था को उनके मन मुताबिक न किए जाने को लेकर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार की घेराबंदी कर अभद्रता की थी। यही नहीं अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की तक पर उतर आए थे। बीच बचाव में आए महिला पुरुष कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा था। पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे हैं। पालिका कर्मचारियों ने शनिवार को शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान समेत अज्ञात भाजपाईयों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। लेकिन अभी पुलिस इस पर जांच कर रही है और मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि आरोपियों को बचाने के लिए कुछ नेताओं ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल भी किया हुआ। ऐसे में पालिकाकर्मी बेहद गुस्से में हैं। जल्द ही कर्मचारी किसी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने जुटे हैं। जिसका सीधे सीधे खामियाजा आमजनता को भुगतना होगा।

उत्तराखंड