चार धाम यात्रा के पहले चरण में ही लाखों की भीड़ उमड़ने से यात्रा मार्ग पर जाम की हुई समस्या पैदा , यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 9000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को रहना पड़ा करीब 24 घंटे तक जाम में फंसा,,,

हरिद्वार/उत्तरकाशी:
चार धाम यात्रा के पहले चरण में ही लाखों की भीड़ उमड़ने से यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हो गई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 9000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को करीब 24 घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने खुद मौके पर जाकर किसी तरह से जाम को खुलवाया। व्यवस्था को देखते हुए आज यमुनोत्री धाम की यात्रा रद्द की गई है। दूसरे राज्य से आए श्रद्धालुओं यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर आदि पंजीकरण केंद्रों के आसपास ही रुकने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ हरिद्वार में भी रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आने से सभी पार्किंग फुल हो गई हैं। यातायात का दबाव बढ़ने से दिल्ली देहरादून हाईवे भी हांफता नजर आ रहा है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट से लेकर जानकी चट्टी के बीच शनिवार सुबह से लेकर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। तीर्थ यात्रियों के 300 से अधिक वाहनों को पाली गाड़ के निकट रोका गया। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी और जिला अधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे। कुछ तीर्थ यात्रियों को होटल ढाबा में खाना मिल पाया। अधिकांश तीर्थ यात्रियों को केवल बसों में ही अपने पास मौजूद खाद्य सामग्री पर निर्भर रहना पड़ा है। प्रशासन की ओर से कुछ यात्रियों को पानी की बोतले वितरित की गई। पुलिस ने रविवार को यमुनोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों से यात्रा को स्थगित रखने की अपील की। यमुनोत्री धाम में यात्रियों की कैपेसिटी खत्म होने के चलते रविवार के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई। इसी तरह हरिद्वार में भी भारी संख्या में यात्री उमड़ने से पंतद्वीप पार्किंग सहित अधिकांश पार्किंग भर गई हैं। हाईवे पर यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस पसीना बहाने में जुटी है। थाना कोतवाली की पुलिस के अलावा एसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर दफ्तरों के स्टाफ को भी हाईवे पर यातायात सुचारु करने में लगाया गया है। यातायात पुलिस सीपीयू और होमगार्ड के जवान भी जगह-जगह तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद यातायात का भारी दबाव होने के चलते कई जगहों पर रेंग-रेंग कर वाहनचल रहे हैं।

उत्तराखंड