ग्राम पंचायत की भूमि को खुर्दबुर्द करने के आरोप के बाद  मीडिया के समक्ष तमाम आरोपो को निराधार बता दोनो ओर से प्रेस कांफ्रेंस पर अपनी-अपनी बात को रखा गया,,,

ग्राम पंचायत की भूमि को खुर्दबुर्द करने के आरोप के बाद मीडिया के समक्ष तमाम आरोपो को निराधार बता दोनो ओर से प्रेस कांफ्रेंस पर अपनी-अपनी बात को रखा गया,,,

ग्राम पंचायत की भूमि को खुर्दबुर्द करने के आरोप के बाद मीडिया के समक्ष तमाम आरोपो को निराधार बता दोनो ओर से प्रेस कांफ्रेंस पर अपनी-अपनी बात को रखा गया,,,
हरिद्वार:
ग्राम पंचायत की भूमि को खुर्दबुर्द करने के आरोप के बाद ग्राम प्रधान ने भी मीडिया के समक्ष तमाम आरोपो को निराधार बताया है। दोनो ओर से प्रेस कांफ्रेंस पर अपनी-अपनी बात को रखा गया है। दरअसल प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेशाध्यक्ष संजय दाता राम चौहान व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बहदराबाद ग्राम प्रधान पर पंचायत की भूमि को खुर्दबुर्द करने और भूमि को गलत तरीके से विनिमय करने का आरओ लगाया है। इसके बाद ग्राम प्रधान ने प्रेस वार्ता कर तमाम आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि ग्राम सभा की बैठक में सदस्यों ने पूर्व बहुमत से भूमि को लेकर प्रस्ताव पारित किया था, कुछ लोग भूमि को लेकर अंगर्लन बयानबाजी कर रहे है।
शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के प्रदेश अध्यक्ष संजय दाता राम चौहान व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहादराबाद ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत की भूमि को खुर्दबुर्द करने में शामिल हैं। उनके द्वारा गलत तरीके से भूमि का विनिमय किया जा रहा है। जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तहबाजारी के ठेके के नाम पर ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्तारक्षर दिखाकर भूमि के कब्जे का खेल किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के जनहित की भूमि को खुर्दबुर्द नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द जमीन से कब्जा हटाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन चलाया जाएगा। प्राइवेट बिल्डर को यह भूमि किसी भी सूरत में नहीं बेचने दी जाएगी। इस दौरान विजयपाल सिंह, मनदीप कर्णवाल, प्रमोद चौहान, मोहित चौहान, सूरज चौहान, सूरजपाल, गुलजार अहमद आदि मौजूद रहे।
—————————————-
वही दूसरी ओर बहादराबाद ग्राम प्रधान नीरज चौहान ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमानुसार ग्राम सभा की बैठक में सदस्यों ने पूर्ण बहुमत से भूमि को लेकर प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन कुछ लोग भूमि को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। राजनीति से प्रेरित होकर वह लोग ग्रामीणों का भला नहीं होने दे रहे हैं। भूमि का विनिमय ग्रामवासियों के हितों को देखकर ही किया गया है। उन्होंने कहा कि भूमि पर खेती के अलावा स्वास्थ्य केंद्र, कन्या विद्यालय, खेल प्रबंधन, विवाह समारोह जैसे जनहित के कार्यो को किया जाएगा। पूर्व की भूमि की आकृति टेढ़ी मेढ़ी थी। मुख्य मार्ग से काफी दूर थी। ग्राम सभा को विनिमय में मिली भूमि मुख्य मार्ग इब्राहिमपुर स्थित है। मुख्य मार्ग रिंग रोड़ पर होने के चलते किसी भी सामाजिक व राजकीय कार्य में प्रयोग लायी जा सकती है। जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा। यह विनिमय जनहित एवं ग्रामवासियों के हित में हुआ है। लेकिन कुछ अराजक तत्व राजनीतिक रंग देकर गांव का माहौल खराब करने में तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान समाजसेवी मोहन त्यागी, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

उत्तराखंड