LIU में नियुक्त आरक्षी त्रेपन सिंह नेगी का गंगा में डूबने का मामला, सर्च अभियान जारी

LIU में नियुक्त आरक्षी त्रेपन सिंह नेगी का गंगा में डूबने का मामला, सर्च अभियान जारी

LIU में नियुक्त आरक्षी त्रेपन सिंह नेगी का गंगा में डूबने का मामला, सर्च अभियान जारी

हरिद्वार:
कनखल क्षेत्र में एक गंभीर हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान शुरू किया है। दरअसल हरिद्वार कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) हरिद्वार में नियुक्त 2006 बैच के आरक्षी त्रेपन सिंह नेगी पुत्र जगत सिंह नेगी दुर्घटनावश गंगा में ठोकर नंबर 10 के पास डूब गए है। त्रेपन सिंह नेगी, देहरादून जनपद के कालसी तहसील के ग्राम गांगरो के निवासी थे। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल भी घटना की गंभीरता को देखते हुए मातहत अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेस्क्यू टीम ने नदी में त्रेपन सिंह नेगी की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। सर्च ऑपरेशन में जल पुलिस, स्थानीय पुलिस, और अन्य राहत कर्मियों ने मिलकर त्रेपन सिंह को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा है, लेकिन ये सर्च अभियान को कल सुबह पुनः शुरू किया जाएगा। इस बार अभियान में और अधिक संसाधनों और विशेषज्ञ गोताखोरों को शामिल किया जाएगा ताकि त्रेपन सिंह नेगी की जल्द से जल्द तलाश हो सके।हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वे खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और सर्च अभियान के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन ने गंगा नदी के किनारे सुरक्षा उपायों को और अधिक कड़ा करने की योजना बनाई है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उत्तराखंड