शासन ने नगर पंचायत कलियर ईओ के पद पर आसीन भगवंत सिंह बिष्ट की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर कार्यमुक्त करने के दिये आदेश ,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
पिरान कलियर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात भगवंत सिंह बिष्ट के मूल पद पर नियुक्ति के शासन से निदेशक शहरी विकास निर्देशालय को दिये गये।
संयुक्त सचिव उत्तराखण्ड शासन सुनील सिंह ने निदेशक शहरी विकास को भेजे 28 अक्टूबर 2024 के पत्र में स्पष्ट आदेश दिये कि नगर पंचायत पिरान कलियर ईओ को तुरंत रिलीव कर मूल पद पर तैनात किया जाये।संयुक्त सचिव ने निदेशक को निर्देशित कर पत्र में लिखा कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट को उनके मूल विभाग हेतु तत्काल कार्यमुक्त करने के सम्बंध में नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट निदेशक शहरी विकास करे।