सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने  ​कौशल विकास, ग्रामीण विकास, सूचना, पंचायती राज, युवा कल्याण और समाज कल्याण विभाग के बजट में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप,,,

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने ​कौशल विकास, ग्रामीण विकास, सूचना, पंचायती राज, युवा कल्याण और समाज कल्याण विभाग के बजट में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप,,,

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कौशल विकास, ग्रामीण विकास, सूचना, पंचायती राज, युवा कल्याण और समाज कल्याण विभाग के बजट में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप
देहरादून:
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने सरकार पर कौशल विकास, ग्रामीण विकास, सूचना, पंचायती राज, युवा कल्याण और समाज कल्याण विभाग के बजट में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए बड़ा पर्दाफाश किया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो सुराज सेवा दल उग्र आंदोलन करेगा। रमेश जोशी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखे हमले करते हुए कहा कि ये पार्टियां प्रदेश को लूटने के लिए एक ही रथ के दो पहिए की तरह काम कर रही हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल दिखावे के लिए आरोप लगाता है और अपने किए कारनामों को छुपाने में लगा है।
————————————–
“जीरो टॉलरेंस” सिर्फ दिखावा, सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त…..
जोशी ने भाजपा के “जीरो टॉलरेंस” के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में अधिकारियों की बेलगाम कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मामलों पर पर्दा डालने के लिए विजिलेंस विभाग को इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।
————————————–
तमिलनाडु की तर्ज पर उत्तराखंड में कौशल विकास घोटाला……
रमेश जोशी ने कौशल विकास के नाम पर हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस आरोप में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा, उसी तरह के घोटाले उत्तराखंड में हो रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का गबन किया गया है। उन्होंने इसे छात्रवृत्ति और एनएच घोटाले से भी बड़ा बताते हुए कहा कि मंत्री-अधिकारी की सांठगांठ से प्रदेश के युवाओं का बजट हड़प लिया गया है।
————————————–
सीबीआई जांच की मांग, नहीं तो आंदोलन……
सुराज सेवा दल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस पूरे मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जोशी ने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। जोशी के इन आरोपों के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

उत्तराखंड