शासन ने शनिवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना की जारी, आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम अधिसूचना की जायेगी जारी,,,

देहरादून:
नगर निकाय चुनाव का इंतजार अब आखिरकार खत्म होने जा रहा है। शासन ने शनिवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी। हालांकि, आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी लेकिन सूत्र बताते हैं कि अधिकांश निकायों में इसी सूची के अनुसार चुनाव होने तय हैं। सूची पढ़ना चल डालें तो हरिद्वार नगर निगम महापौर की सीट ओबीसी महिला के खाते में जाती दिख रही है। जबकि शिक्षा नगरी रुड़की में पहली बार कोई महिला महापौर के पद पर आसीन होगी। राजधानी देहरादून में मेयर का पद अनारक्षित घोषित किया गया है।
इस सूची के बाद दावेदारों में खलबली मच गई है। दरअसल, भाजपा व कांग्रेस में मेयर और अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। इस सूची के बाद कई दावेदार अपने आप ही घर बैठ गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में प्रबल दावेदार माने जा रहे कई नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है। क्योंकि दोनों ही पार्टियों में दर्जन दर्जन भर दावेदार सिर्फ फुटौव्वल की स्थिति में नजर आ रहे थे मजेदार बात यह है कि कई ऐसे नेता भी मेयर बनने की ताल ठोके पड़े थे, जो अपने वार्ड में चुनाव जीतने की स्थिति में भी नहीं है। बताया जा रहा है कि जल्द ही वार्डों के आरक्षण से जुड़ी सूची भी जारी होनी है। सरकार की और से इन तैयारी से साफ जाहिर है कि नगर निकाय चुनाव आगामी जनवरी माह में संपन्न हो जाएंगे। अगले एक सप्ताह के भीतर आचार संहिता लग जाएगी।

उत्तराखंड