तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर पुलिस ने 768 ग्राम चरस और 06 किलो अवैध गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर पुलिस ने 768 ग्राम चरस और 06 किलो अवैध गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर पुलिस ने 768 ग्राम चरस और 06 किलो अवैध गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,
देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि-2025” अभियान को सफल बनाने के लिए देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करों की धरपकड़ में दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर पुलिस ने 768 ग्राम चरस और 06 किलो अवैध गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक गैंगस्टर भी शामिल है।
डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान चौकी गेट लालतप्पड़ के पास एक संदिग्ध स्कूटी (संख्या UK-07-FS-1689) को रोका। स्कूटी पर सवार आरोपी सुमित बंसल को तलाशी के दौरान 01 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी का मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का कुख्यात गैंगस्टर होना सामने आया। आरोपी सुमित बंसल पर पहले से गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और वाहन चोरी सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है।
————————————-
768 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तारी….
देहरादून: डालनवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आराघर शराब ठेके के पास चेकिंग के दौरान दानिश शौकत नामक व्यक्ति को 768 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी दानिश शौकत पुत्र शौकत इस्लाम निवासी सैयद कॉलोनी, थाना देवबंद, सहारनपुर (उ.प्र.), हाल निवासी रेसकोर्स, देहरादून के कब्जे से 768 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
————————————-
04 किलो गगांजे के साथ आरोपी दबोचा…..
देहरादून: सेलाकुई पुलिस ने डिक्सन कंपनी के पीछे स्थित ग्राउंड में चेकिंग के दौरान तस्कर महेश साहनी को 04 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी महेश साहनी पुत्र दलीप साहनी निवासी सैनाबा, जिला दरभंगा (बिहार), हाल निवासी शिवनगर बस्ती, सेलाकुई, देहरादून का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। “ड्रग फ्री देवभूमि-2025” के विजन को साकार करने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
————————————–
पुलिस की अपील…..
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

उत्तराखंड