पूरे प्रदेश के निकाय प्रत्याशियों को टिकट जारी करने वाले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी अपनी पत्नी को नहीं दिला पाये पिथौरागढ़ से मेयर का टिकट,,,
देहरादून :
पूरे प्रदेश के निकाय प्रत्याशियों को टिकट जारी करने वाले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ से मेयर का टिकट नहीं दिला सके। इससे खिन्न होकर जोशी ने पार्टी छोड़ दी और अब वह भाजपा में शामिल होंगे। इधर कांग्रेस ने मथुरा दत्त जोशी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव धनी लाल शाह ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।
——–
जोशी के हस्ताक्षर से जारी हुई सभी सूची
कांग्रेस में प्रदेश के सभी निकाय प्रत्याशियों की सूची मथुरा दत्त जोशी के हस्ताक्षर से ही जारी हुई। पार्षद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर के टिकट मथुरा दत्त जोशी की ओर से जारी किये गए। लेकिन विडंबना है कि जोशी अपनी पत्नी को टिकट दिलाने में नाकाम रहे।