नगर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने कोतवाली रानीपुर का अर्द्धवार्षिक किया निरीक्षण,,,
हरिद्वार:
नगर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने कोतवाली रानीपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उनके साथ एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली, संसाधनों की स्थिति और आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करना रहा।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी गैरोला ने थाना परिसर में साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, CCTNS कार्यालय एवं CCTV कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
—————————————
आपदा उपकरणों और शस्त्रों का परीक्षण…..
थाने में उपलब्ध असलहे व आपदा प्रबंधन उपकरणों का भौतिक परीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों से उनके संचालन की जानकारी ली गई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।
—————————————
रिकॉर्ड और मालखाने की स्थिति सराहनीय….
एसपी सिटी ने मालखाना निरीक्षण के दौरान मालों के रख-रखाव को व्यवस्थित व साफ-सुथरा पाया। साथ ही सरकारी संपत्ति के रिकॉर्ड की अद्यतनता पर विशेष ध्यान देने और जीपी लिस्ट से मिलान कर दस्तावेजों को सटीक रखने के निर्देश दिए।
—————————————
विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश….
निरीक्षण के दौरान सभी विवेचकों के आदेश कक्ष का निरीक्षण किया गया। लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
————————————–
चारधाम यात्रा के लिए विशेष निर्देश…..
एसपी सिटी ने आगामी चारधाम यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने, यातायात प्रबंधन सुदृढ़ करने एवं यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी समेत कोतवाली स्टॉफ मौजूद रहा।