असामाजिक तत्वों की वजह से दरगाह परिसर और रैन बसेरों का माहौल खराब जिसको लेकर दरगाह प्रबंधक, व कलियर थाना पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

असामाजिक तत्वों की वजह से दरगाह परिसर और रैन बसेरों का माहौल खराब जिसको लेकर दरगाह प्रबंधक, व कलियर थाना पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

असामाजिक तत्वों की वजह से दरगाह परिसर और रैन बसेरों का माहौल खराब हो रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, जिसको लेकर दरगाह प्रबंधक, व कलियर थाना पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
पिरान कलियर:
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दरगाह साबिर ए पाक में हाल के दिनों में अमर्यादित गतिविधियों की शिकायतें बढ़ रही हैं। इस पवित्र स्थल पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने और उसे पूरा करने के लिए आते हैं।
लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से दरगाह परिसर और रैन बसेरों का माहौल खराब हो रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है, जिसको लेकर दरगाह प्रबंधक, व कलियर थाना पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
————————————–
अमर्यादित गतिविधियों से श्रद्धालु परेशान….
श्रद्धालुओं के मुताबिक, दरगाह परिसर में नाबालिग लड़कियों और लड़कों द्वारा भीख मांगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई बार ये बच्चे और किशोर जबरन पैसे मांगते हैं, जिससे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को असुविधा होती है। इसके अलावा, परिसर में कुछ अनाधिकृत महिलाएं घूमती नजर आती हैं, जिन पर श्रद्धालुओं ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये महिलाएं दर्शन के बहाने परिसर में घूमती रहती हैं, लेकिन इनका असली उद्देश्य कुछ और होता है। इससे दरगाह का पवित्र वातावरण दूषित हो रहा है।
————————————–
छेड़छाड़ और अवैध गतिविधियों के आरोप….
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व दरगाह परिसर में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ये लोग संगठित रूप से परिसर और रैन बसेरों में घूमते हैं और श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं। इससे न केवल श्रद्धालु असहज महसूस करते हैं, बल्कि दरगाह की गरिमा भी प्रभावित होती है।
————————————–
दरगाह बाजार में भीड़ नियंत्रण के लिए समय निर्धारित करने की अपील….
शिकायत पत्र में दरगाह बाजार को नियंत्रित समय तक ही खोलने की मांग भी की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में रात देर तक भीड़ बनी रहती है, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में बाजार के लिए एक तय समय निर्धारित करने की अपील की गई है (उर्स के दौरान छोड़कर)
————————————–
प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद….
दरगाह परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह पवित्र स्थल अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान खो सकता है।

उत्तराखंड