ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ करने वाले पूर्व प्रधान पक्ष के आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा,,,

ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ करने वाले पूर्व प्रधान पक्ष के आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा,,,

ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ करने वाले पूर्व प्रधान पक्ष के आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा,,,
रुड़की:
चुनावी रंजिश के खूनी संघर्ष का रूप लेने के मामले में पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर कलियर पुलिस ने आरोपियों पर कड़ा एक्शन लिया। ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ करने वाले पूर्व प्रधान पक्ष के आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। खास बात यह है कि थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के आने के बाद पिरान कलियर में पीड़ित से पहले आरोपियों के थाने पहुंचकर मेडिकल की चिट्ठी लेने के खेल पर भी लगाम कसने का दौर जारी है। इस प्रकरण में भी पुलिस ने आरोपी पक्ष की चाल को नाकाम करते हुए उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है।
—————-
थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर के ग्राम प्रधान मुज्जामिल अली ने कलियर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूर्व प्रधान पति और उनके समर्थकों ने पुरानी रंजिश के चलते बीती रात घात लगाकर उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया, सिर फट गया और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने प्रधान को बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा, जिससे उसके कपड़े तक फट गए। उसके भाई रियाजुल, आजम अली, बेटे दाउद हसन और भतीजे इजारूल व सकिब को गंभीर रूप से घायल किया गया है। हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
—————————————
पुलिस की सख्त कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार…..
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने एसपी देहात शेखर सुयाल व सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी—मोमिन पुत्र मुजम्मिल (27 वर्ष) और उस्मान पुत्र इलियास (45 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कोटा मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
—————————————
पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह….
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में विपक्षी पक्ष की शाहजहां पत्नी फरमान ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रधान का चुनाव लड़ा था। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर जिलाधिकारी हरिद्वार ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद दोबारा हुए चुनाव में मुज्जामिल अली ने 370 मतों से जीत दर्ज की। इसी घटना के बाद से विपक्षी पक्ष में रंजिश चली आ रही थी, जो इस हिंसक हमले का कारण बनी।
—————————————
एसएसपी का बयान….
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सख्त लहजे में कहा, “दंगा, फसाद और हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फर्जी चोटों के आधार पर दर्ज होने वाले मुकदमों की जांच कर ऐसे मामलों को खारिज किया जाएगा।”
—————————————
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी….
1:- रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कलियर
2:- बी.एस. चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक
3:- पुष्कर सिंह, धनौरी चौकी इंचार्ज
4:- अमित कुमार, हेड कांस्टेबल
5:- वसीम अहमद, कांस्टेबल
6:- सुनील चौहान, कांस्टेबल

उत्तराखंड