भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का लगा आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार,,,

हरिद्वार:
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि यौन शोषण करने वाले अनामिका शर्मा के बॉयफ्रेंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
अनामिका शर्मा का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने अनामिका शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पति से भी की थी मारपीट……
कुछ दिन पहले अनामिका शर्मा के पति ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी। साथ ही एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। जिसमें अनामिका शर्मा अपने पति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही थी। लेकिन मामला पति-पत्नी का होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

उत्तराखंड