केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की नई दिशा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता,,,

केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की नई दिशा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता,,,

केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण की नई दिशा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता,,,
रुड़की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों को समर्पित प्रेसवार्ता का आयोजन सिविल लाइन स्थित होटल में किया गया,जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र की मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों,योजनाओं और ऐतिहासिक फैसलों को देश के विकास और जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर बताया।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सिर्फ विकसित राष्ट्र के रूप में दिशा नहीं दी,बल्कि यह सुनिश्चित किया कि देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए।प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि जहां तकनीक है,वहीं तरक्की है। आज शासन सेवा का माध्यम है,सरकार सहभागी है और सुशासन हमारी संस्कृति बन चुका है।उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय लिए चाहे वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई का अंत।इन फैसलों ने भारत को एक सशक्त,समानता आधारित और समावेशी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।प्रेसवार्ता में यह स्पष्ट किया गया कि मोदी सरकार का सपना है कि भारत का गरीब केवल लाभार्थी नहीं,बल्कि नीति निर्धारण का अंग बने।यही वजह है कि ‘अंत्योदय’ के मंत्र के साथ हर योजना की जड़ में देश का सबसे पिछड़ा नागरिक रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह जिला प्रभारी दान सिंह रावत,दर्जाधारी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,शोभाराम प्रजापति,देशराज कर्नवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह,आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा,भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह, समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन,सुशील त्यागी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,बृजमोहन सैनी,अवनीश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उत्तराखंड