कलियर पुलिस ने आमजन से की अपील:- गंगनहर में नहाते समय  बरते सावधानी, खतरनाक स्टंट या झुंड में नहाने से बचें,,,

कलियर पुलिस ने आमजन से की अपील:- गंगनहर में नहाते समय बरते सावधानी, खतरनाक स्टंट या झुंड में नहाने से बचें,,,

कलियर पुलिस ने आमजन से की अपील:- गंगनहर में नहाते समय बरते सावधानी, खतरनाक स्टंट या झुंड में नहाने से बचें,,,
कलियर:
गर्मियों की छुट्टियां, गंगनहर की ठंडी लहरें और भीड़ का जनसैलाब… लेकिन यही मस्ती कई बार मौत में भी बदल सकती है.! हरिद्वार जिले के थाना पिरान कलियर क्षेत्र में लगातार मिल रही डूबने की घटनाओं और हुड़दंग की सूचनाओं पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गंगनहर में खतरनाक तरीके से नहाने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान 19 ऐसे युवकों को चिन्हित किया गया जो नहर किनारे हुड़दंग कर रहे थे, सुरक्षा में बाधा डाल रहे थे या फिर दूसरों के लिए खतरा बन रहे थे।
—————————————
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया इन सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,750/- का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी हरकतें दोहराई गईं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
—————————————
पुलिस टीम……
1:- एसएसआई बबलू चौहान
2:- महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल
3:- हेडकांस्टेबल, जमशेद अली
4:- कांस्टेबल, जितेन्द्र सिंह
5:- कांस्टेबल चालक नीरज राणा
6:- कांस्टेबल सचिन सिंह
7:- होमगार्ड प्रदीप सैनी
—————————————
—————————————
आपदा राहत दल…
ए0डी0पी0सी0 कालूराम
ए0डी0पी0 मनोज मलिक
का0 अंकुर चौधरी
का0 राहुल कुमार
का0 राहुल चौधरी
—————————————
जल पुलिस के खोजी गोताखोर….
विकास कुमार
राधे श्याम
—————————————
पुलिस की अपील…
कलियर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गंगनहर में सावधानी बरतें, खतरनाक स्टंट या झुंड में नहाने से बचें और किसी भी अप्रिय घटना से पहले खुद की और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन कर धार्मिक पर्यटन को गरिमामयी बनाएं।

उत्तराखंड