चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करते हुए वोट चोरी करने का कर रहा काम,रुड़की चंद्रशेखर चौक पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन,,,

रुड़की।
महानगर कांग्रेस ने रुड़की चंद्रशेखर चौक पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करते हुए वोट चोरी करने का काम कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। वोटों में हेराफेरी कर अपनी सरकारें बनाई है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि वोटों की चोरी सीधे सीधे जनता के साथ धोखा है भाजपा सत्ता में रहने के लिए किस प्रकार से जन भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है उसका खुलासा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साक्ष्यों के साथ किया है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी ने साक्ष्य पेश करते हुए जनता के सामने रखा की किस तरह से एक कमरे में 80 वोट बनाई गई है क्या एक कमरे में 80 लोग रह सकते हैं यह लड़ाई सिर्फ हमारी लड़ाई नहीं है यह जनता की भी लड़ाई है जनता को भी सडक पर उतर कर यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी है। बिहार की एक एक विधानसभा में एक लाख वोटो तक का घोटाला है।
वहीं कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि
जिस घर में चार व्यक्ती रहते उस घर के 200- वोट फर्जी बने हैं जो कि किसी प्रकार से नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इसका जबाव सरकार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस ओर से आंखे मूंदे बैठा है इससे स्पष्ट है कि वह सरकार के दबाव में काम कर रहा है।
आज जनता सरकार से जवाब मांग रही है

उत्तराखंड