भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की परिचयात्मक बैठक व  स्वागत-सम्मान समारोह में  पहुंचे बड़ी संख्या में  मोर्चे के पदाधिकारी,,,

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की परिचयात्मक बैठक व स्वागत-सम्मान समारोह में पहुंचे बड़ी संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी,,,

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की परिचयात्मक बैठक व स्वागत-सम्मान समारोह में पहुंचे बड़ी संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी,,,
रुड़की।
रूड़की स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे की परिचयात्मक बैठक एवं भव्य स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल वाहब ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़्ती अब्दुल वाहब ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का नारा आज धरातल पर सफल होता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि मुस्लिम समाज का बच्चा एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप लेकर आगे बढ़े, ताकि वह समाज की मुख्यधारा से जुड़कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और वोट प्रभारी वही बनेगा जो पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल जानबूझकर मुस्लिम समाज को भाजपा से डराने का काम करते हैं। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि मुस्लिम समाज तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहा है और अब अल्पसंख्यक समाज ने यह तय कर लिया है कि उनके अधिकारों और विकास को आगे बढ़ाने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है। राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों का हित और सम्मान भाजपा सरकार में पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि अन्य राजनीतिक दल उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, सरफराज जाफरी, प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी, जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी, जमीर हसन अंसारी, सरफराज अहमद, यासमीन आलम खान, अफजल अली, राव जमीर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तराखंड